खेल

Russell Brand कौन है, जो 5000 खूबसूरत औरतों के साथ सोया; अपनी मर्जी से करता था भूख शांत

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
Russell Brand कौन है, जो 5000 खूबसूरत औरतों के साथ सोया; अपनी मर्जी से करता था भूख शांत

Russell Brand: ब्रिटिश कॉमेडियन रसेल ब्रांड एक बार चर्चा में हैं.

सुनवाई के दौरान कोर्ट में जानकारी दी गई कि रसेल ब्रांड एक बेरहम यौन शिकारी है, जिसकी यौन भूख ‘अत्यधिक’ है.

कोर्ट में दावा किया गया है कि 5,000 महिलाओं के साथ सोने के अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए कई महिलाओं के दुष्कर्म भी किया.

रसेल ब्रांड खुद भी स्वीकार कर चुका है कि जब वह 30 साल का था तब उसने एक 16 वर्षीय लड़की के साथ यौन संबंध बनाए थे.

ब्रिटिश कॉमेडियन ने कहा था कि हालांकि यूनाइटेड किंगडम में सहमति की उम्र 16 साल है, लेकिन उनका पिछला यौन आचरण शोषणकारी था.

इस कॉमेडियन और अभिनेता को एक सोच-समझकर और चालाकी से काम करने वाला दुष्कर्मी बताया गया, जिसने एक दशक तक महिलाओं पर अत्याचार किए.

उसने अपनी कभी ना मिटने वाली हवस को शांत करने के लिए महिलाओं को केवल अपने मकसद को पूरा करने का एक ज़रिया माना.51 वर्षीय रसेल ब्रांड पर आरोप है कि उसने 1999 से 2009 के बीच अपनी शोहरत का फायदा उठाकर छह महिलाओं के खिलाफ 3 बार दुष्कर्म, तीन बार यौन उत्पीड़न और एक बार अश्लील तरीके से हमला करने जैसे अपराध किए.

वह इन सभी आरोपों से इन्कार करता है.

लंदन की साउथवार्क क्राउन कोर्ट में शुरू हुए इस चर्चित सेलिब्रिटी ट्रायल में बताया गया कि यह बच्चे जैसा दिखने वाला टीवी स्टार अपनी कॉमेडी और हरकतों से महिलाओं को लुभाता था.

वह पहले महिलाओं को अपने आकर्षण में फंसाता था और फिर उन पर किसी जानवर की तरह झपट पड़ता था.

सुनवाई के दौरान जूरी को बताया गया कि शारीरिक संबंध बनाने के जुनून में डूबे ब्रांड ने (जो अब शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है) अपने दोस्तों के सामने डींगें हांकी थीं कि वह महिलाओं को फंसाने में एक्सपर्ट है.

उसने खुद के बारे में कहा था कि वह एक ‘औरतखोर’ (womaniser) है और महिलाओं का चहेता (ladies’ man) है. उसने दावा किया था कि आपको बस उनसे वही कहना है जो वे सुनना चाहती हैं.

बहुत जिद्दी है रसेल ब्रांड अभियोजक (Prosecutor) रील कार्मी-जोन्स KC ने बताया कि ब्रांड महिलाओं का मज़ाक उड़ाता था। अगर कोई महिला उसके प्रस्ताव को ठुकरा देती, तो वह उससे कहता कि मज़ा खराब मत करो (spoilsport मत बनो).

उन्होंने जूरी सदस्यों से कहा कि आरोपी पर किसी चीज़ का कोई असर नहीं हुआ. यौन संपर्क बनाने की उसकी इच्छा बेतहाशा और अनियंत्रित थी. वह जब चाहे तब अच्छा व्यवहार कर सकता था, मज़ेदार और बेहद आकर्षक लग सकता था.

यहां तक कि तब भी, जब उसे बदले में कुछ चाहिए होता था.

वह अपनी मर्ज़ी थोपने वाला, खुद को हर चीज़ का हकदार मानने वाला और बहुत ज़्यादा यौन इच्छा रखने वाला इंसान था. वह बच्चों की तरह यह उम्मीद करता था कि उसकी हर इच्छा पूरी होनी चाहिए.

कोर्ट को बताया गया कि जैसे-जैसे ब्रांड का एक्टिंग करियर आगे बढ़ा और वह हॉलीवुड का स्टार बन गया तो उसने सबके सामने यौन हमले किए. एक महिला ने शिकायत भी की थी, लेकिन टीवी अधिकारियों ने उसे नज़रअंदाज़ कर दिया.

जूरी को बताया गया कि उसके दोस्तों के अनुसार, उसमें यौन संबंध बनाने की बेतहाशा इच्छा थी. वह जो चाहता था उसे पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता था, चाहे वह कोई भी हो.

वह महिलाओं के साथ ऐसा बर्ताव करता था जैसे उनकी कोई अहमियत ही न हो.

कमरे में जाते ही उतार दिए कपड़े ब्रांड पर आरोप है कि उसने अपना पहला हमला 1999 में बोर्नमाउथ में लेबर पार्टी सम्मेलन में शामिल होने आई एक महिला पर किया था.

आरोप है कि एक शो के दौरान उसने पीड़िता को बहला-फुसलाकर एक होटल के कमरे में बुला लिया.

बताया गया है कि पीड़िता यह देखकर हैरान रह गई कि आरोपी ने अपने कपड़े कुछ हद तक उतार दिए थे और वह कमरे में अजीबोगरीब तरीके से चल-फिर रहा था, बिल्कुल ‘फॉल्टी टावर्स’ (Fawlty Towers) के किरदार ‘बेसिल फॉल्टी’ की तरह.

ब्रांड ने पीड़िता से कहा, ‘कोई बात नहीं, मैं ऐसा ही हूं, चिंता मत करो.’ इसके बाद उसने पीड़िता से अपनी तस्वीरें खींचने के लिए कहा.

दुष्कर्म करने के बाद महिला तो रोता छोड़ गया पीड़िता कार्मी-जोन्स ने बताया कि ब्रांड ने महिला को धक्का देकर बिस्तर पर गिरा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया.

इसके बाद रसेल ब्रांड ने इस बात के लिए बहाने बनाए कि सब कुछ इतनी जल्दी कैसे हो गया, और फिर यह कहकर चला गया कि उसे अपनी मां के पास वापस जाना है. वह पीड़िता को सदमे में और रोते हुए वहीं छोड़ गया.

बुधवार को अदालत के बाहर देखे गए ब्रांड पर दुष्कर्म के तीन मामले, यौन उत्पीड़न के तीन मामले और अश्लील तरीके से यौन उत्पीड़न (indecent assault) का एक मामला दर्ज किया गया है.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।