इतिहास

जो रूट ने 23 हजार इंटरनेशनल रनों के साथ रचा इतिहास, टूट गया सचिन का रिकॉर्ड

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
जो रूट ने 23 हजार इंटरनेशनल रनों के साथ रचा इतिहास, टूट गया सचिन का रिकॉर्ड

जो रूट ने एक और कार्तिमान अपने नाम कर लिया. उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 23 हजार रनों का आंकड़ा छू लिया.

मंगलवार (22 सितंबर) को श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में इंग्लैंड के जो रूट ने यह कमाल किया. अब वह 23 हजार अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने वाले दुनिया के 8वें बल्लेबाज बन गए हैं. इसके साथ उन्होंने सचिन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है.

वह 23 हजार रन बनाने वाले दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बने.

रूट ने 521 पारियों में यह कमाल किया, जबकि दिग्गज तेंदुलकर ने 522 पारियों में यह आंकड़ा छुआ था.

लिस्ट में विराट कोहली पहले पायदान पर हैं, जिन्होंने सिर्फ 490 पारियों में 23 अंतर्राष्ट्रीय रन पूरे किए थे.

इंग्लैंड के लिए वह पहले से ही सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.

लिस्ट में दूसरे इंग्लिश बल्लेबाज पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक हैं, जिनके नाम 15,737 रन दर्ज हैं. अब धीरे-धीरे रूट दुनिया के बाकी बल्लेबाजों को पीछे छोड़ते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने अपने 394वें मैच में खास आंकड़ा छुआ.

सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रनों की लिस्ट में भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ 24208 रनों का साथ रूट से एक पायदान ऊपर सातवें नंबर पर हैं.

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 8 बल्लेबाज

सचिन तेंदुलकर (भारत) - 664 मैचों में 34,357 रन

विराट कोहली (भारत) - 562 मैचों में 28,359 रन

कुमार संगकारा (श्रीलंका) - 594 मैचों में 28,106 रन

रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) - 560 मैचों में 27,483 रन

महेला जयवर्धने (श्रीलंका) - 652 मैचों में 25,957 रन

जैक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) - 519 मैचों में 25,534 रन

राहुल द्रविड़ (भारत) - 509 मैचों में 24,208 रन

जो रूट (इंग्लैंड)- 394 मैचों में- 23000* रन

टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब

क्रिकेट के इतिहास में फिलहाल सबसे ज्यादा टेस्ट रन

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।