खेल

जो रूट ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड, बने सबसे ज्यादा 'फिफ्टी' बनाने वाले बल्लेबाज

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
जो रूट ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड, बने सबसे ज्यादा 'फिफ्टी' बनाने वाले बल्लेबाज

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. रूट टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए.

पाकिस्तान के खिलाफ बर्मिंघम में खेले गए तीसरे टेस्ट की चौथी पारी में रूट ने 9 चौके लगाकर नाबाद 62 रनों की पारी खेली. इसके साथ इंग्लिश बल्लेबाज ने दिग्गज तेंदुलकर को पछाड़ दिया.

रूट की इस पारी ने टीम को जीत दिलाने में भी मदद और वर्ल्ड रिकॉर्ड भी कायम कर दिया. सचिन ने अपना करियर 68 टेस्ट हाफ सेंचुरी के साथ समाप्त किया था. रूट ने 69वां अर्धशतक जड़ दिया.

लिस्ट में वेस्टइंडीज के शिवनारायण चंद्रपॉल 66 फिफ्टी के साथ तीसरे पायदान पर खिसक गए.

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज

जो रूट (इंग्लैंड)- 69

सचिन तेंदुलकर (भारत)- 68

शिवनारायण चंद्रपॉल (वेस्टइंडीज)- 66

एलन बॉर्डर (ऑस्ट्रेलिया) - 63

राहुल द्रविड़ (भारत) - 63

सबसे ज्यादा टेस्ट रन के रिकॉर्ड पर भी जो रूट की नजर

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम पर दर्ज है. उन्होंने 200 मुकाबलों की 329 पारियों में 15921 रन के साथ करियर समाप्त किया.

लिस्ट में रूट दूसरे पायदान पर मौजूद हैं.

अब तक 169 टेस्ट मैचों की 309 पारियों में इंग्लिश बल्लेबाज ने 50.45 की औसत से 14278 रन बना लिए हैं. लिहाजा रूट सिर्फ 1643 रन ही पीछे रह गए हैं.

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह सचिन ये वाला रिकॉर्ड भी तोड़ पाते हैं या नहीं.

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

सचिन तेंदुलकर- 15921 रन

जो रूट (एक्टिव प्लेयर)- 14278 रन

रिकी पोंटिंग- 13378 रन

जैक कैलिस- 13289 रन <

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट के सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड तोड़ने पर आधारित है, जिससे रूट टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक फिफ्टी बनाने वाले बल्लेबाज बने। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी को पार करते हुए इंग्लैंड की बल्लेबाजी शक्ति को दर्शाता है, और विश्व क्रिकेट के इतिहास में एक नया मील का पत्थर स्थापित करता है। आम जनता पर इसका असर मनोबल बढ़ाने वाला है, खासकर युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा और राष्ट्रीय गर्व का एहसास कराता है, साथ ही क्रिकेट प्रशंसकों के बीच चर्

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।