सबसे ज्यादा छक्के... पाकिस्तानी खिलाड़ी रजाउल्लाह ने डेब्यू मैच में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज रजाउल्लाह ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया.
कमाल की बात ये है कि उन्होंने ये उपलब्धि गेंदबाजी में नहीं बल्कि बल्लेबाजी में हासिल की.
इसके आलावा वह अब टेस्ट डेब्यू में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले पाकिस्तानी बन गए हैं, उन्होंने फहीम अशरफ का रिकॉर्ड तोड़ा.
दूसरी पारी में पाकिस्तान के 312 के स्कोर पर 7 विकेट गिर गए थे, तब रजाउल्लाह बल्लेबाजी करने आए थे. उन्होंने डिफेंसिव नहीं बल्कि आते ही अटैकिंग खेलना शुरू कर दिया.
रजाउल्लाह ने 63 गेंदों में 81 रन बनाए, इस ऐतिहासिक पारी में उन्होंने 9 छक्के और 4 चौके लगाए. उनके रूप में पाकिस्तान का 10वां विकेट 449 के स्कोर पर गिरा. अब इंग्लैंड को जीतने के लिए 130 रन बनाने हैं.
रजाउल्लाह ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
रजाउल्लाह टेस्ट डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.
उन्होंने 9 छक्के लगाए. उनके आलावा सिर्फ टिम साउथी हैं, जिन्होंने टेस्ट डेब्यू में 9 छक्के लगाए.
पाकिस्तान के लिए सबसे तेज फिफ्टी!
रजाउल्लाह टेस्ट डेब्यू मैच में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए हैं, उन्होंने 43 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की थी.
उन्होंने फहीम अशरफ का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2018 में आयरलैंड के खिलाफ 52 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था. दूसरी पारी में पकिस्तान ने 449 रन बनाए, इस पारी में कुल 12 छक्के लगे.
रजाउल्लाह (9) के आलावा 2 छक्के मोहम्मद अब्बास और एक छक्का बाबर आजम ने लगाया.
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान को हराकर फाइनल में श्रीलंका, रविवार को भारत से होगा महा-मुकाबला
पाकिस्तान द्वारा टेस्ट की एक पारी में सर्
📡 स्रोत: ABP Live Khel
💡 पृष्ठभूमि (Background)
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज रजाउल्लाह ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने टेस्ट डेब्यू में अविश्वसनीय रिकॉर्ड बनाया, जहाँ उन्होंने एक ही मैच में सबसे तेज अर्धशतक लगाया। यह घटना सिर्फ एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पाकिस्तान क्रिकेट के लिए एक नई प्रेरणा है। रजाउल्लाह का यह प्रदर्शन टीम को नई ऊर्जा देता है और युवा खिलाड़ियों को दिखाता है कि कैसे सीमाओं को तोड़ा जा सकता है। जनता के लिए यह गर्व का विषय है, जिससे राष्ट्रीय एकता और खेल प्रेम बढ़ सकता है। इसके अलावा, यह पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रत