राजनीति

सभी कार्यक्रम रद्द कर आधी रात को रीवा पहुंच गए सीएम मोहन यादव, ली आपात बैठक

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सभी कार्यक्रम रद्द कर आधी रात को रीवा पहुंच गए सीएम मोहन यादव, ली आपात बैठक

CM Mohan Yadav : चित्रकूट में बाढ़ के कारण स्थिति बहुत खराब हो गई है। खबर मिलते ही मुख्यमंत्री डॉ.

मोहन यादव शनिवार को दिल्ली से करीब आधी रात सीधे रीवा पहुंच गए। उन्होंने अधिकारियों से रीवा और सतना जिले में बाढ़ के हालात जाने। राहत कार्यों की समीक्षा की। सीएम मोहन यादव ने कहा, हमारा प्रयास है कि प्रभावित लोगों तक हम हर संभव सहायता पहुंचाएं। इसमें प्रशासन लगा हुआ है। मुख्यमंत्री रविवार को चित्रकूट में बाढ़ की विभीषिका का जायजा लेंगे। इस दौरान हवाई सर्वे करने के साथ ही आश्रय स्थलों का जायजा ले सकते हैं। सीएम मोहन यादव आज प्रशासनिक इंतजामों की समीक्षा भी कर सकते हैं।

📡 स्रोत: Patrika Bhopal

📰 पूरी खबर पढ़ें (Patrika Bhopal पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।