सभी परीक्षकों को मूल्यांकन की रूपरेखा प्रक्रिया और निर्देशों से अवगत कराया
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →भास्कर न्यूज| बांका कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर बी.एन.झा उच्च विद्यालय, कमलपुर, प्रखंड बाराहाट, जिला बांका में अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2026 की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का कार्य सोमवार से शुरू हो गया। मूल्यांकन कार्य के लिए संकुल के अधीनस्थ विद्यालयों से 34 शिक्षकों को परीक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है।
ये परीक्षक कक्षा 3 से 8 तक की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे। मूल्यांकन कार्य के सफल संचालन के लिए हीरालाल ठाकुर एवं अमन कुमार राव को मुख्य परीक्षक नामित किया गया है। इस अवसर पर समन्वयक उमाकांत कुमार ने सभी परीक्षकों को मूल्यांकन की रूपरेखा, प्रक्रिया एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों से अवगत कराया।
उन्होंने परीक्षकों को निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं समयबद्ध तरीके से मूल्यांकन कार्य पूरा करने के लिए प्रेरित किया। समन्वयक ने कहा कि मूल्यांकन का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धियों का आकलन करना तथा उनके सीखने में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाना है। निर्धारित समय-सीमा में मूल्यांकन कार्य पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम में संचालक अनिल प्रसाद यादव ने भी शिक्षकों को संबोधित करते हुए मूल्यांकन कार्य के महत्व पर प्रकाश डाला तथा सभी परीक्षकों से जिम्मेदारीपूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। मूल्यांकन में मनीष कुमार भगत, सुमन कुमार, मंजीत कुमार, प्रतिभा कुमारी, अंजू कुमारी, गुडाकेश ठाकुर, मोइनुद्दीन, देवनारायण पंडित, रोशन राज, रूपा कुमारी, आलोक कुमार, देवराज यादव, पीयूष कुमार यादव, सत्यव्रत, नियाज आलम, महानंद कुमार, सुमित कुमार, करिश्मा कुमारी, साजिदा तबस्सुम, आसिफ आलम, गुलाम अहमद रजा, खगेश कुमार शाह, दिलीप कुमार आदि परीक्षक के रूप में भाग ले रहे हैं।
📡 स्रोत: NewsData.io