राजनीति

सभी राज्यों में 50% सीटें बढ़ाने की तैयारी, सदन में दो-तिहाई बहुमत का सरकार को भरोसा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सभी राज्यों में 50% सीटें बढ़ाने की तैयारी, सदन में दो-तिहाई बहुमत का सरकार को भरोसा

परिसीमन बिल को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में आर-पार की स्थिति बनी हुई है.

विपक्ष जहां इसे रोकने के लिए हरसंभव रणनीति बनाने पर लगा है तो वहीं सूत्रों के मुताबि संसद सत्र दोबारा शुरू करने के ऐलान के बाद केन्द्र सरकार को भरोसा है वे इस बिल को दो तिहाई बहुमत से सदन में पास करा लेगी.

सूत्रों का कहना है कि परिसीमन की प्रक्रिया में किसी भी राज्य के साथ अन्याय नहीं किया जाएगा. सभी राज्यों में लोकसभा सीटों की संख्या 50 प्रतिशत बढ़ाई जाएगी.

परिसीमन 2011 की जनगणना के आधार पर होगा.

इसके साथ ही, निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं भी 2011 के जनगणना आंकड़ों के अनुसार तय की जाएंगी. सभी राज्यों में सीटों की संख्या 50 प्रतिशत बढ़ाने का प्रस्ताव है.

राहुल बोले- डीएमके हमारे साथ चले

दूसरी ओर, लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस बिल के खिलाफ जोरदार मुखालफत की है.

सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को हुई कांग्रेस की रणनीतिक समूह की बैठक के दौरान राहुल गांधी ने कहा है इस बिल का पुरजोर ढंग से हमें विरोध करना होगा.

उन्होंने कहा कि सभी सांसदों को यह बताना होगा कि डीलिमिटेशन भारतीय जनता पार्टी अपने राजनीतिक फायदे के लिए करना चाहती है.

राहुल ने आगे कहा कि संसद के अंदर मजबूती के साथ सभी इंडिया गठबंधन के सदस्यों को साथ हम विरोध करेंगे. डीएमके भी हमारे साथ चले.

परिसीमन के दौरान बागी सांसद कर सकते हैं वोट

TMC के 20 बागी सांसद परिसीमन बिल पर मतदान के दौरान कर सकते है वोट.

लोकसभा सचिवालय के सूत्रों के मुताबिक जब तक स्पीकर की तरफ से disqualification पिटिशन पर फैसला नहीं हो जाता तब तक संसद में किसी भी बिल पर मतदान कर सकते हैं.

हाल ही में टीएमसी के बागी सांसदों ने अभिषेक बनर्जी की disqualification पिटिशन पर लोकसभा सचिवालय को अपना जवाब भी दाखिल किया है.

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।