राज्य

सच्ची महानता पद-प्रतिष्ठा, सम्पत्ति में नहीं, त्याग, तपस्या और परोपकार में : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 27 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सच्ची महानता पद-प्रतिष्ठा, सम्पत्ति में नहीं, त्याग, तपस्या और परोपकार में  : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि महानता यूं ही अर्जित नहीं होती, इसके लिए निःस्वार्थ भाव से सम्पूर्ण जीव-जगत के हित में प्राण-प्रण से जीवन साधना करनी पड़ती है। सच्ची महानता किसी पद-प्रतिष्ठा या सम्पत्ति के वैभव प्रदर्शन में नहीं, बल्कि त्याग, तपस्या और परम ज्ञान से जीवों के कल्याण (परोपकार) में है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि परमपूज्य संत शिरोमणि 108 आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज तप, त्याग, संयम और करुणा की साक्षात् प्रतिमूर्ति थे। दिगम्बर जैनाचार्य विद्यासागर महाराज के जीवन मूल्यों का स्मरण करते हुए उनकी स्मृति में भारतीय डाक विभाग ने स्मारक डाक टिकट जारी किया है। आचार्य श्री विद्यासागर महाराज ने सूर्य के समान हम सभी को आशीर्वाद प्रदान किया।

सूर्य के प्रकाश में सप्त रंग शामिल होते हैं, लेकिन वे दिखाई नहीं देते हैं, इसके लिए प्रिज्म की आवश्यकता होती है। उसी प्रकार आचार्य श्री विद्यासागर जी भौतिक शरीर से हमारे साथ नहीं हैं, लेकिन वे वायु और सूर्य के सप्त रंगों के समान हमारे आसपास मौजूद हैं। उनका आशीर्वाद आज भी हम सभी को मिल रहा है।

श्री विद्यासागर महाराज ने अपना घर-परिवार त्यागकर तपोसाधना, भक्ति और जनकल्याण का मार्ग चुना था। उन्होंने अमीर हों या गरीब, समाज के हरेक व्यक्ति के जीवन में श्जियो और जीने दोश् के भाव को चरितार्थ कर दिखाया।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सच्ची महानता के विषय पर अपने विचार साझा किये, जिसमें उन्होंने पद-प्रतिष्ठा और सम्पत्ति से ऊपर त्याग, तपस्या तथा परोपकार को प्रमुख माना। यह विषय समाज में नैतिक मूल्यों की पुनः पुष्टि के लिये महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह लोगों को भौतिक लाभ से हटकर आध्यात्मिक और सामाजिक सेवा के मार्ग पर चलने के लिये प्रेरित करता है। ऐसी बातें आम जनता पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं, जैसे कि समाज में सहानुभूति, दानशीलता और सेवा भाव का विकास, तथा युवाओं में आत्म-समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।