सचिन पायलट पंजाब कांग्रेस प्रभारी क्यों?:गुटों से तालमेल के एक्सपर्ट, राजस्थान में बहुमत दिलाया; नियुक्ति से जुड़े 4 संयोग, 4 चैलेंज भी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कांग्रेस हाईकमान ने छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल की जगह राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को पंजाब में पार्टी का नया प्रभारी लगा दिया है। पायलट वही नेता हैं, जिन्होंने 2018 में गुटबाजी के बावजूद राजस्थान में कांग्रेस को बहुमत दिलाया था। तब पायलट को 2013 में राजस्थान कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था।
वहां उन्होंने 5 साल ग्राउंड पर काम किया। अलग-अलग गुटों से तालमेल बैठाया। कांग्रेस हाईकमान को पंजाब में भी गुटों में बंटी कांग्रेस के नेताओं से तालमेल कर पायलट से इसी करिश्मे की उम्मीद है। हालांकि सचिन पायलट के लिए पंजाब कांग्रेस में चुनौतियां भी कम नहीं हैं। 2027 के चुनाव में अब करीब 5 महीने का ही टाइम बचा है, ऐसे में नेताओं का भरोसा जीतने से लेकर टिकट बंटवारे में बैलेंस करने तक उन्हें कई चैलेंज का सामना करना होगा।
पायलट के प्रभारी बनने से जुड़े 4 बड़े संयोग 1.
रंधावा और पायलट एक-दूसरे के बॉस बने
सचिन पायलट अब पंजाब में कांग्रेस सांसद सुखजिंदर रंधावा के बॉस होंगे। वहीं सुखजिंदर रंधावा राजस्थान में पायलट के बॉस होंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि रंधावा राजस्थान कांग्रेस और पायलट पंजाब कांग्रेस के प्रभारी बन गए हैं। 2.
भाजपा और कांग्रेस, दोनों के प्रभारी राजस्थान से भाजपा ने हाल ही में राजस्थान के नेता डॉ.
सतीश पूनिया को पार्टी का पंजाब प्रभारी लगाया है। पूनिया हरियाणा में 2024 में लगातार तीसरी बार BJP की सरकार रिपीट कराई। अब उनकी रणनीति को काउंटर करने के लिए प्रभारी लगाए पायलट भी राजस्थान से ही हैं। 3.
पिछले चुनाव में भी राजस्थान से प्रभारी, हार गई थी पार्टी
कांग्रेस 2022 के बाद 2027 का चुनाव भी राजस्थान से जुड़े नेता की अगुआई में ही लड़ेगी। 2022 के चुनाव में राजस्थान से कांग्रेस नेता हरीश चौधरी कांग्रेस के प्रभारी थे। हालांकि वह कोई कमाल नहीं दिखा सके और कांग्रेस 2022 में 117 सीटों में महज 18 सीटों पर सिमट गई थी। 4.
पिछली बार भी कलह के चलते बदले गए थे प्रभारी
सचिन पायलट की नियुक्ति भी 2022 में कांग्रेस की कलह के बाद हुई है। तभी भी कैप्टन अमरिंदर सिंह व नवजोत सिद्धू के बीच लड़ाई छिड़ी। कांग्रेस ने कैप्टन को CM कुर्सी से हटाया तो सिद्धू और सीएम चरणजीत चन्नी में झगड़ा चला। जिसके बाद उत्तराखंड के कांग्रेस नेता हरीश रावत की जगह हरीश चौधरी को प्रभारी बनाया गया था। सचिन पायलट
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar