अपराध

सड़क के गड्ढे दुरुस्त, जलभराव का हुआ समाधान:पार्षद राकेश यादव बने आज के ‘पब्लिक स्टार’; आपकी शिकायतें भी पहुंचीं जिम्मेदारों तक

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सड़क के गड्ढे दुरुस्त, जलभराव का हुआ समाधान:पार्षद राकेश यादव बने आज के ‘पब्लिक स्टार’; आपकी शिकायतें भी पहुंचीं जिम्मेदारों तक

भोपाल के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का 'भास्कर समाधान' सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि मामलों पर संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है।

वहीं, कई इलाकों में समस्याओं के समाधान का अभी इंतजार है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) वार्ड 58 के पार्षद राकेश यादव बने आज के “पब्लिक स्टार” चेतक ब्रिज, गौतम नगर निवासी इशिका नामदेव ने सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों की शिकायत दर्ज कराई थी।

उन्होंने लिखा कि गड्ढों के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। बारिश के समय गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। शिकायत भास्कर समाधान पर सामने आने के बाद वार्ड 58 के पार्षद राकेश यादव ने मामले पर संज्ञान लिया और सड़क की मरम्मत कराकर गड्ढों की समस्या का समाधान कराया।

एप से मिल रहा लोगों को समाधान करोंद: जलभराव और गंदगी की शिकायत का हुआ समाधान करोंद निवासी दीपक विश्वकर्मा ने जलभराव और गंदगी की समस्या को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखा कि जलजमाव और गंदगी के कारण क्षेत्र में मच्छर तेजी से पनप रहे हैं। इससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है।

स्थानीय स्तर पर शिकायत के बावजूद समस्या बनी हुई थी। शिकायत भास्कर समाधान पर सामने आने के बाद वार्ड 75 की पार्षद रीता विश्वकर्मा ने मामले पर संज्ञान लिया और समस्या का समाधान कराया। नाली, कचरा, स्ट्रीट लाइट और चैंबर लीकेज की समस्याओं से परेशान भोपालवासी गोविंदपुरा: नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने से रहवासी परेशान गोविंदपुरा, वार्ड 43 निवासी साजिद खान ने नाली की समस्या को लेकर भास्कर समाधान पर शिकायत दर्ज कराई है।

उन्होंने लिखा कि नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है और क्षेत्र में गंदगी की स्थिति बनी हुई है। शिकायतकर्ता ने समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। प्रोफेसर कॉलोनी: जैन मंदिर के पास कई दिनों से पड़ा कचरा प्रोफेसर कॉलोनी, दिगंबर जैन मंदिर के पास के रहवासी धर्मेंद्र जैन ने सफाई व्यवस्था को लेकर शिकायत दर्ज कराई है।

उन्होंने लिखा कि मंदिर के पास कई दिनों से कचरा पड़ा हुआ है। उनका आरोप है कि नगर निगम के सफाई कर्मचारी यहां नियमित सफाई नहीं करते। करोंद: खंभा लगा है, लेकिन स्ट्रीट लाइट नहीं जलती शिव नगर, करोंद निवासी देव चौहान ने स्ट्रीट लाइट की समस्या को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि यहां लाइट का खंभा लगा हुआ है, लेकिन रात में लाइट नहीं जलती।

अंधेरा होने के कारण यहां लड़के खड़े रहते हैं और गांजा पीने के साथ इधर-उधर बैठकर बातें करते हैं। इंद्रपुरी: चैंबर में लीकेज से बच्चों की सेहत पर असर, रहवासी परेशान इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी, वार्ड 66 निवासी टीकाराम साढ़ेले जी ने चैंबर लीकेज की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि चैंबर में लीकेज होने के कारण बच्चों को बीमारी का सामना करना पड़ रहा है।

पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं।

किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे।

यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। यूजर बता सकते हैं, समाधान हो गया एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं।

किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके।

लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।