सड़क हादसे में 30 श्रद्धालु घायल, दो लोगों की मौत
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अजमेर, 9 सितंबर। जिले के मसूदा के निकट बुधवार को श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की बस से टक्कर हो गई। हादसे में ट्रॉली में सवार 30 श्रद्धालु घायल हो गए। इनमें दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। ये श्रद्धालु मध्य प्रदेश के मंदसौर से रामदेवरा दर्शन कर पुष्कर जा रहे थे।
घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल मसूदा उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सा दल ने उपचार शुरू किया। सूचना पाते ही ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित वैष्णव चिकित्सालय पहुंचे और व्यवस्थाओं की निगरानी की। पांच एंबुलेंस की मदद से गंभीर घायलों को अजमेर भेजा गया।
चिकित्सकीय जांच के बाद तेरह घायलों को फ्रैक्चर और अन्य गंभीर चोटों के कारण अजमेर रेफर किया गया। इनमें दो लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में घायल 32 लोगों में पंद्रह महिलाएं और सत्रह पुरुष शामिल हैं। इनमें दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। स्थानीय विधायक वीरेंद्रसिंह कानावत और उपखंड अधिकारी दीपशिखा ने घटनास्थल पहुंचकर घायलों और उनके परिजनों से जानकारी ली। पीएमओ डॉ. लखेंद्र सहित चिकित्सा एवं प्रशासनिक अधिकारी भी उपचार एवं रेफरल व्यवस्थाओं में मौजूद रहे।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर एक सड़क दुर्घटना के बारे में है जिसमें एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की बस ने मसूदा के निकट एक मार्ग पर टक्कर मारी, जिससे 30 श्रद्धालु घायल हुए और दो की मृत्यु हो गई। यह घटना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह धार्मिक यात्रा के दौरान हुई, जो समाज में सुरक्षा और यातायात नियमों की कड़ाई की आवश्यकता को उजागर करती है। इस दुर्घटना से जनता को यह समझने का मौका मिलता है कि धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान भी यातायात व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन को सुदृढ़ करना अनिवार्य है, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।