राजनीति

सड़क की समस्या से जूझ रहे नाहन की मातर पंचायत के लोग, समस्या को लेकर डीसी से मिलने पहुंचे नाहन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सड़क की समस्या से जूझ रहे नाहन की मातर पंचायत के लोग, समस्या को लेकर डीसी से मिलने पहुंचे नाहन

अगस्त 08, सिरमौर (हिमाचल प्रदेश): लंबे समय से सड़क समस्या से जूझ रहे नाहन विधानसभा क्षेत्र की मातर पंचायत के ग्रामीण समस्या को लेकर डीसी कार्यालय नाहन पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की खस्ताहालत लोगो परेशानी का कारण बनी हुई है। सड़क की हालत के चलते लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है साथी किसने की आर्थिकि पर भी इसका असर पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि मातरपंचायत के लिए जिस सड़क का निर्माण किया गया है उसकी बेतरतीब तरीके से कटिंग की गई है जिस कारण बार-बार यहां भूस्खलन होता है और हादसों का भी खतरा बना रहता है। लोगों ने बताया कि बरसात के दौरान अक्सर यह सड़क यातायात के लिए बाधित रहती है जिसके चलते स्कूली बच्चों कर्मचारियों और आम लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों ने बताया सड़क की समस्या का असर किसानों पर भी पड़ रहा है। नकदी फसलों को मार्केट तक पहुंचाने में परेशानी होने के कारण किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है । मुख्य रूप से यहां भारी मात्रा में इन दिनों नींबू का उत्पादन किया जाता है मगर इसे मुख्य सड़क तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है जबकि नींबू की फसल पर यहां किसानों की बड़ी आर्थिकि टिकी हुई है।

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की समस्या को जनप्रतिनिधियों के सामने कई बार उठाया जा चुका है, लेकिन अभी तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने साफ तौर पर कहा कि यदि आने वाले समय में समस्या का समाधान नहीं होता है तो इस पंचायत के लोग भविष्य में होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव का पूर्ण रूप से बहिष्कार करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

लोगों ने बताया कि हाल ही में बरसात के दौरान सड़क की स्थिति ठीक ना होने के कारण यहां स्कूली बच्चे भी स्कूल में फंस गए थे जिन्हें रेस्क्यू करने के लिए बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ा था।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।