राज्य

सड़क पर तड़प रहा था रवि, देवदूत बनकर आए खाकी वाले, CPR देकर बचाई जिंदगी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सड़क पर तड़प रहा था रवि, देवदूत बनकर आए खाकी वाले, CPR देकर बचाई जिंदगी

बेंगलुरु में शनिवार सुबह 34 साल का रवि स्कूटर से काम पर जा रहा था. वेस्ट ऑफ कॉर्ड रोड के पास अचानक उसके सीने में तेज दर्द उठा. उसने स्कूटर रोका, लेकिन कुछ ही देर में सड़क पर गिर पड़ा.

इसी दौरान गश्त कर रही होयसला पुलिस टीम की नजर उस पर पड़ी.

असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर सचिदानंदमूर्ति और हेड कांस्टेबल बसवराजू ने तुरंत CPR शुरू किया. बाद में युवक को अस्पताल पहुंचाया गया.

पूरी घटना CCTV में कैद हो गई और वीडियो वायरल होने के बाद पुलिसकर्मियों की तेजी की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं.

📡 स्रोत: News18 Hindi

📰 पूरी खबर पढ़ें (News18 Hindi पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।