अपराध

सागर में अवैध पटाखों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 लाख रुपये से अधिक की सामग्री जब्त

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 27 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सागर में अवैध पटाखों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 लाख रुपये से अधिक की सामग्री जब्त

दीपावली से पहले जिलेभर में विशेष अभियान तेज,

मोतीनगर पुलिस ने धर्माश्री की घनी बस्ती में छापा मारकर 29 कार्टून अवैध पटाखे किए बरामद

सागर, अक्टूबर 27: दीपावली के त्योहार के दौरान दुर्घटनाओं और जनहानि की आशंका को देखते हुए सागर पुलिस ने अवैध पटाखों के भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पुलिस की अलग-अलग कार्रवाइयों में अब तक 25 लाख रुपये से अधिक कीमत के अवैध पटाखे जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई है। जिले में इस संबंध में 15 से अधिक कार्रवाई की जा चुकी हैं।

पुलिस के विशेष अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर पटाखे बरामद किए गए। जानकारी के अनुसार, दो प्रमुख स्थानों से क्रमशः 13 लाख और 9 लाख रुपये कीमत के पटाखे जब्त किए गए। शाहगढ़ थाना पुलिस ने दो स्थानों से करीब 5 लाख रुपये के पटाखे बरामद किए, जबकि बीना थाना पुलिस ने डेढ़ लाख रुपये कीमत की अवैध सामग्री पकड़ी।

मोतीनगर पुलिस ने धर्माश्री में मारा छापा

अवैध पटाखों के खिलाफ कार्रवाई के क्रम में मोतीनगर थाना पुलिस ने लगातार दूसरे दिन छापेमारी की। पुलिस को मुखबिर से धर्माश्री क्षेत्र की एक घनी बस्ती में अवैध पटाखे रखे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद थाना प्रभारी जसवंत राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रोशन केशरवानी के आवास पर दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान मकान से करीब 9 लाख रुपये कीमत के 29 कार्टून पटाखे बरामद किए गए। पुलिस त्योहारी सीजन में अवैध विस्फोटक सामग्री के भंडारण और कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।

अवैध कारोबार पर पुलिस की नजर दीपावली के मद्देनजर पुलिस जिलेभर में अवैध पटाखों की खरीद-बिक्री और भंडारण पर निगरानी रख रही है। अभियान का उद्देश्य संभावित दुर्घटनाओं को रोकना और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। पुलिस की लगातार कार्रवाई से अवैध पटाखों के कारोबार में शामिल लोगों पर शिकंजा कसने की कोशिश की जा रही है।

-------------

बाइट — ललित कश्यप, सीएसपी, सागर

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर सागर जिले में अवैध पटाखों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के बारे में है, जिसमें 25 लाख रुपये से अधिक मूल्य के पटाखे जब्त किए गए हैं। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि दीपावली के दौरान अवैध पटाखों से दुर्घटनाएँ और जनहानि की संभावना बढ़ जाती है, जिससे सार्वजनिक सुरक्षा खतरे में पड़ती है। ऐसी कार्रवाई से न केवल अनधिकृत व्यापार को रोका जाता है, बल्कि लोगों के जीवन और संपत्ति की रक्षा भी होती है। आम जनता को इससे यह आश्वासन मिलता है कि कानून व्यवस्था सक्रिय रूप से काम कर रही है और त्योहारों में सुरक्षि

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।