अपराध

सागर जिले के सानौधा थाना क्षेत्र के शाहपुर नगर में पुलिस ने जन चौपाल और शांति समिति की बैठक आयोजित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
सागर जिले के सानौधा थाना क्षेत्र के शाहपुर नगर में पुलिस ने जन चौपाल और शांति समिति की बैठक आयोजित

शाहपुर में पुलिस ने लगाई जन चौपाल, अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीसीटीवी लगाने की अपील, नवरात्रि-दशहरा की सुरक्षा को लेकर हुई चर्चा

सागर जिले के सानौधा थाना क्षेत्र के शाहपुर नगर में पुलिस ने जन चौपाल और शांति समिति की बैठक आयोजित की। बंडा क्षेत्र में हाल ही में सामने आए अमानक शराब मामले के बाद पुलिस जनता से सीधा संवाद बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

थाना प्रभारी उपमा सिंह के नेतृत्व में हुई बैठक में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण को लेकर चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने कहा कि असामाजिक तत्वों और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने नागरिकों से संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की।

सुरक्षा के मद्देनजर दुकानदारों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने पर भी जोर दिया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि सीसीटीवी अपराध रोकने और घटनाओं के खुलासे में पुलिस की तीसरी आंख साबित होता है। नवरात्रि और दशहरा को देखते हुए पंडालों, यातायात और रावण दहन स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी चर्चा हुई।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

बाइट 01- उपमा सिंह, टीआई, सानौधा थाना बाइट 02- देवराज सिंह लोधी, अध्यक्ष, नगर परिषद, शाहपुर

🎙️ जनता का संदेश का मत

शाहपुर में पुलिस द्वारा आयोजित जन‑चौपाल से यह स्पष्ट होता है कि समाज के हर कोने में संवाद और सहयोग से अपराध की जड़ें उखड़ती हैं। जब कोई समस्या सामने आती है, तो उसे गुस्से या बदला लेने के बजाय कानूनी मार्ग, मध्यस्थता या सामूहिक चर्चा से सुलझाया जाना चाहिए। इससे न केवल अपराध घटता है, बल्कि समुदाय में विश्वास और सह‑अस्तित्व की भावना भी बढ़ती है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।