सागर पहुंची सेवा संकल्प यात्रा, युवाओं ने दिया सेवा और जनभागीदारी का संदेश
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पीएम मोदी ने वर्चुअल संवाद कर युवाओं से जाना यात्रा का अनुभव
वृक्षारोपण, स्वच्छता और सैनिक सम्मान जैसी गतिविधियां जारी
सागर, सितंबर 25: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष और सेवा संकल्प को लेकर निकाली जा रही सेवा संकल्प यात्रा सागर पहुंची। वाराणसी से वडनगर तक निकाली जा रही यात्रा का सागर में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने आत्मीय स्वागत किया। यात्रा में शामिल युवा सेवा, स्वच्छता, जनभागीदारी और सामाजिक जागरूकता का संदेश लेकर आगे बढ़ रहे हैं।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यात्रा में शामिल युवाओं से वर्चुअल संवाद किया। उन्होंने युवाओं से यात्रा के अनुभव और सेवा कार्यों की जानकारी ली। युवाओं ने भी विभिन्न राज्यों में मिले अनुभव साझा किए। यात्रा के दौरान वृक्षारोपण, सैनिक सम्मान, हितग्राही संवाद और स्वच्छता जैसी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
इसके बाद यात्रा अपने अगले पड़ाव की ओर रवाना हो गई।
........................................................
बाइट। 01 लक्ष्मी शिवराज राय, सरपंच ग्राम पंचायत तिगोड़ा
बाइट। 02 अमन कुमार बाइट0 3 राजेंद्र शुक्ल, उपमुख्यमंत्री