सागर में प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे-आपत्तियां
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कलेक्टर दिलीप यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी पुनरीक्षण प्रक्रिया की जानकारी,
नए नाम जुड़वाने और संशोधन के लिए फॉर्म-6 व फॉर्म-8 की सुविधा; 4 जनवरी 2027 को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची
सागर, नवंबर 13: जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत 12 नवंबर को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिलीप यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मतदाता 11 दिसंबर तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने और संशोधन के लिए दावे-आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 और मतदाता सूची में संशोधन के लिए फॉर्म-8 भरने की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा ऑनलाइन पोर्टल और वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है।
मतदाताओं की सुविधा के लिए 21-22 नवंबर और 5-6 दिसंबर को विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। प्राप्त दावे-आपत्तियों का निराकरण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। इसके बाद 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।
------------------------------
दिलीप यादव, कलेक्टर, सागर
💡 पृष्ठभूमि (Background)
सागर जिले में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू हुई है, जिसके तहत 12 नवंबर को प्रारूप सूची प्रकाशित की गई है। यह कदम चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी और सटीक बनाने के लिए उठाया गया है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे मतदाता पंजीकरण में त्रुटियाँ सुधारी जा सकती हैं, जिससे चुनाव में धोखाधड़ी की संभावना कम होगी। आम जनता पर इसका असर यह है कि वे 11 दिसंबर तक अपनी पंजीकरण में सुधार कर सकते हैं, जिससे चुनाव के दिन सही पहचान और मतदान सुनिश्चित होगा।