अपराध

सागर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म:गर्भवती होने पर अस्पताल में हुआ खुलासा, बच्ची को जन्म दिया

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सागर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म:गर्भवती होने पर अस्पताल में हुआ खुलासा, बच्ची को जन्म दिया

सागर के देवरी में 19 वर्षीय युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती के अनुसार, आरोपी ने करीब दो महीने तक उसका शोषण किया। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। पेट में दर्द और उल्टियां होने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां गर्भवती होने की जानकारी सामने आई।

बाद में युवती ने बच्ची को जन्म दिया। फरवरी में हुई थी युवक से पहचान शनिवार को पीड़िता ने अपनी मां के साथ देवरी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि वह अपनी मां के साथ मजदूरी करती है और नानी के घर रहकर पढ़ाई करती थी। फरवरी में उसकी सुमित नाम के युवक से पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होने लगी।

युवक दोस्त की तरह व्यवहार करता था और घर भी आने लगा। पीड़िता का आरोप है कि इसी दौरान सुमित ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद करीब दो महीने तक उसका शारीरिक शोषण किया। गर्भवती होने की जानकारी देने पर शादी से किया इनकार कुछ समय बाद युवती को पेट में दर्द और उल्टियां होने लगीं।

परिजन उसे देवरी अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच के बाद डॉक्टर ने उसके गर्भवती होने की जानकारी दी। पीड़िता ने फोन पर सुमित को गर्भवती होने की बात बताई और शादी करने के लिए कहा। आरोप है कि सुमित ने शादी से इनकार कर दिया और उसे धमकाने लगा। तबीयत बिगड़ने पर युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने बच्ची को जन्म दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और युवती के बयान दर्ज किए। बयानों के आधार पर पुलिस ने सुमित के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज किया है। एसडीओपी अरुण उईके ने बताया कि युवती ने दुष्कर्म की शिकायत की है। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।