देश

सागर शहर ने स्वच्छता के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सागर शहर ने स्वच्छता के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल

स्वच्छता सर्वेक्षण में सागर ने पाया तीसरा स्थान

तीन लाख तक आबादी वाले शहर में मिली उपलब्धि

सागर शहर ने स्वच्छता के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में 50 हजार से 3 लाख तक की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में सागर ने देशभर में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। दिल्ली में आयोजित पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नगर निगम आयुक्त और उनकी टीम को सम्मानित किया।

इस उपलब्धि में नगर निगम के सुनियोजित प्रयासों, सफाई मित्रों की मेहनत और नागरिकों के सहयोग की अहम भूमिका रही। शहर में सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी की गई। कचरा संग्रहण और उसके उचित निस्तारण के लिए प्रभावी कदम उठाए गए। जनभागीदारी से स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन बनाया गया। अब नगर निगम का लक्ष्य सागर को देश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल कराना है।

...........................................................

बाइट, राजकुमार खत्री, आयुक्त नगर निगम सागर

बाइट, वृंदावन अहिरवार, नगर निगम अध्यक्ष ------

💡 पृष्ठभूमि (Background)

सागर शहर ने स्वच्छता के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है, जो 50,000 से 3 लाख आबादी वाले शहरों में तीसरा स्थान प्राप्त करके दिखाया गया है। यह विषय शहर की स्वच्छता और सार्वजनिक स्वास्थ्य पर केंद्रित है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि छोटे और मध्यम आकार के शहर भी बेहतर स्वच्छता प्रबंधन से राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता पा सकते हैं। इससे आम जनता को यह प्रेरणा मिलती है कि स्वच्छता पर ध्यान देने से जीवन स्तर सुधर सकता है और शहरों की छवि बेहतर हो सकती है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।