अपराध

Sagar Sharab Death Case Update: सागर शराब कांड की होगी न्यायिक जांच, इरशाद वली बने सागर IG, सीएम मोहन यादव बोले- फांसी-उम्रकैद की धारा लगाएं

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
Sagar Sharab Death Case Update: सागर शराब कांड की होगी न्यायिक जांच, इरशाद वली बने सागर IG, सीएम मोहन यादव बोले- फांसी-उम्रकैद की धारा लगाएं

Sagar Sharab Death Case Update : सागर जहरीली शराब कांड को लेकर मुख्यमंत्री डॉ.

मोहन यादव ( CM Mohan Yadav ) ने बड़ी कार्रवाई की है। सीएम ने मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही इरशाद वली को सागर का नया IG बनाया गया है। वहीं, दिलीप कुमार संभागायुक्त का पद संभाल चुके हैं। जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों से मिले CM बुधवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव सागर जिला अस्पताल पहुंचे और जहरीली शराब पीने से बीमार हुए मरीजों से मुलाकात की।

उन्होंने मरीजों का हाल जाना। सीएम ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन पर आजीवन कारावास और फांसी जैसी सजा वाली धाराओं में केस दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन को जरूरी कार्रवाई के लिए पूरी छूट देने की बात भी कही। 28 मौतों की बात, प्रशासन ने 15 की पुष्टि की सागर में जहरीली शराब ( Sagar Sharab Death Case ) पीने से अब तक 28 लोगों की मौत होने की बात सामने आई है।

हालांकि, प्रशासन ने अभी 15 मौतों की पुष्टि की है। कई मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले की जांच के बीच पुलिस ने 33 आरोपियों में से 16 को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 17 आरोपी अभी फरार हैं। मुख्य आरोपियों पर 20-20 हजार का इनाम पुलिस की जांच में अवैध शराब बनाने, उसकी पैकिंग और गांवों तक सप्लाई करने का नेटवर्क सामने आया है।

जांच में बरेठी शराब दुकान के लाइसेंसी ठेकेदार मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर की भूमिका सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, मनीष का संपर्क अंतरराज्यीय शराब तस्कर रवि लखेरा से था। दोनों फरार हैं और उन पर 20-20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। बाकी 15 आरोपियों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम रखा गया है।

ये खबर भी पढ़ें: मध्यप्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल जीडी के 7500 पदों पर भर्ती का ऐलान, 22 सितंबर से कर सकते हैं अप्लाई, नोटिफिकेशन देखें खेत में तैयार हो रही थी नकली शराब पुलिस के मुताबिक, ततरवारा गांव में सरपंच चंद्रभान उर्फ चंदू राजपूत के खेत से 164 क्वार्टर सागर गोल्ड प्लेन मदिरा, 27 लीटर अमानक शराब और शराब बनाने व पैकिंग का सामान मिला।

जांच में सामने आया कि 2 सितंबर को इसी खेत में करीब 50 पेटी नकली शराब तैयार की गई थी। इसे ‘सागर गोल्ड’ के नाम से पैक कर आसपास के गांवों में सप्लाई किया गया। ये खबर भी पढ़ें: सागर में जहरीली शराब कांड के बाद 2 सहायक जिला आबकारी अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें किसे कहां भेजा, देखें लिस्ट आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं कई केस पुलिस के अनुसार, आरोपी रवि लखेरा के खिलाफ पहले से 25 मामले दर्ज हैं।

वहीं चंद्रभान उर्फ चंदू राजपूत पर 5 और मनीष लोधी पर 11 मामले दर्ज हैं। मनीष के खिलाफ दर्ज मामलों में 6 शराब तस्करी से जुड़े हुए हैं।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)

🎙️ जनता का संदेश का मत

सागर शराब कांड से उत्पन्न दुख हमें यह सिखाता है कि जब भी किसी भी प्रकार का विवाद या असहमति हो, तो हिंसा से बचकर कानूनी और शांतिपूर्ण मार्ग अपनाना ज़रूरी है। समाज में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देकर ऐसे हादसों को रोका जा सकता है। पीड़ितों के प्रति सहानुभूति दिखाते हुए, हमें शिक्षा, स्वास्थ्य और जागरूकता के माध्यम से लोगों को सुरक्षित विकल्प चुनने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।