राजनीति

सागर में शराब सेवन से मौत का मामला, CM डॉ. यादव ने दिए जांच के निर्देश

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सागर में शराब सेवन से मौत का मामला, CM डॉ. यादव ने दिए जांच के निर्देश

सागर जिले के बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में शराब के सेवन से हुई मौतों की घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुख जताया है। उन्होंने इसे अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सागर जिले के प्रभारी मंत्री और अधिकारियों को मामले की तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच के बाद घटना के लिए जिम्मेदार दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रविवार को विदेश दौरे पर रवाना होने से पहले नई दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा के दौरान यह बात कही।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।