राजनीति

सगरा को विकास की नई सौगात, अटल सुशासन और सामुदायिक भवनों का उप मुख्यमंत्री शुक्ल न किया लोकार्पण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
सगरा को विकास की नई सौगात, अटल सुशासन और सामुदायिक भवनों का उप मुख्यमंत्री शुक्ल न किया लोकार्पण

सेवा सेतु अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा का अभिनंदन है: उप मुख्यमंत्री

रीवा, 4 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत रीवा विकासखंड के ग्राम सगरा में अटल सुशासन भवन और अटल सामुदायिक भवन का लोकार्पण उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सेवा सेतु अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की अनवरत जनसेवा का अभिनंदन है।

फोटो
फोटो

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में गरीबों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य करते हुए जनसेवा की है। उन्होंने देश को वर्ष 2047 तक विकसित और विश्वगुरु बनाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प को पूरा करने में प्रत्येक व्यक्ति को अपना योगदान देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के हर घर में नल से स्वच्छ पानी पहुंचाने के संकल्प के तहत जल जीवन मिशन का लाभ सगरा ग्राम पंचायत के परिवारों को भी मिल रहा है और घर-घर पानी पहुंचाया जा रहा है।

राजेंद्र शुक्ल ने बताया कि 7 अक्टूबर को रीवा के एनसीसी मैदान, टीआरएस कॉलेज में सेवा ज्योति कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। प्रधानमंत्री सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल होकर संबोधित करेंगे।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सगरा ग्राम पंचायत को मॉडल ग्राम पंचायत के रूप में विकसित किया जा रहा है। झूलादास मंदिर और शिव मंदिर तक सड़क निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत को अटल सुशासन भवन और सामुदायिक भवन की सौगात मिली है। आधुनिक पंचायत भवन ग्राम पंचायत की कार्य संस्कृति को भी आधुनिक स्वरूप प्रदान करेगा।

उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत सगरा के 112 पात्र हितग्राहियों को स्वामित्व योजना के तहत जमीन के अधिकार पत्र भी प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत के विकास के लिए राशि की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत करते हुए राजेश पाल ने कहा कि उप मुख्यमंत्री के प्रयासों से ग्राम पंचायत को दो भवनों की सौगात मिली है। उन्होंने कहा कि सगरा को वृंदावन गांव के रूप में विकसित कर विकास के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। ग्राम पंचायत को उप स्वास्थ्य केंद्र की सौगात मिलने का भी उल्लेख किया गया।

कार्यक्रम में राजेश पाण्डेय, राजगोपाल मिश्रचारी, डॉ. भूपेन्द्र सिंह, सरपंच सावित्री पाल, महेन्द्र तिवारी, सरपंच सरोज मिश्रा, प्रदीप गौतम सुमन, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर रीवा विकासखंड के ग्राम सगरा में अटल सुशासन भवन और अटल सामुदायिक भवन के लोकार्पण की है, जिसे उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया। यह कार्यक्रम सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा का सम्मान करता है। यह घटना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह ग्रामीण बुनियादी ढाँचे को सुदृढ़ करती है और स्थानीय प्रशासन की दक्षता को बढ़ाती है। आम जनता को इससे बेहतर सार्वजनिक सेवाएँ, सुविधाजनक सामुदायिक स्थान और सरकारी योजनाओं तक आसान पहुँच मिलेगी, जिससे जीवन स्तर में सुध

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।