राजनीति

सहकारी सभा सोहारी के चुनाव 21 दिसंबर को, एक नवंबर को प्रकाशित होंगी अस्थायी मतदाता सूचियां

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सहकारी सभा सोहारी के चुनाव 21 दिसंबर को, एक नवंबर को प्रकाशित होंगी अस्थायी मतदाता सूचियां

अक्तूबर 09, हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश): तहसील बिझड़ी की दी सोहारी कृषि सेवा सहकारी सभा की नई प्रबंधक समिति के चुनाव 21 दिसंबर को निर्धारित किए गए हैं। सभा के सचिव संदीप कुमार ने बताया कि इन चुनावों के लिए आवश्यक प्रक्रिया 14 सितंबर से आरंभ कर दी गई है। अस्थायी मतदाता सूचियां एक नवंबर को प्रकाशित की जाएंगी।

इन अस्थायी मतदाता सूचियों के संबंध में आपत्तियां 18 नवंबर तक स्वीकार की जाएंगी। निर्धारित अवधि में प्राप्त आपत्तियों का निपटारा करने के बाद 22 नवंबर को मतदाता सूचियां अंतिम रूप से प्रकाशित कर दी जाएंगी। 23 नवंबर को निर्वाचन अधिकारी चुनाव की अधिसूचना जारी करेंगे। 7 और 8 दिसंबर को सुबह 11 से दोपहर बाद 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे।

9 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 11 दिसंबर तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं। 19 दिसंबर को उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे और इसी दिन दोपहर बाद 2 बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। 21 दिसंबर को सुबह 9 से दोपहर बाद 3 बजे तक मतदान होगा। शाम तक परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।

सचिव ने बताया कि उम्मीदवारों को अपने वार्ड से एक प्रस्तुतकर्ता और एक समर्थनकर्ता अवश्य लाना होगा। दोषी ऋणी एवं उनके गारंटर इस चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र नहीं होंगे। अधिक जानकारी के लिए सभा के सचिव से संपर्क किया जा सकता है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

सहकारी सभा सोहारी के चुनाव 21 दिसंबर को तय हुए हैं, जिसमें नई प्रबंधक समिति का चुनाव होगा। यह निर्णय 14 सितंबर से शुरू हुई प्रक्रिया के अंतर्गत लिया गया है और अस्थायी मतदाता सूचियाँ 1 नवंबर को प्रकाशित होंगी, जिन पर 18 नवंबर तक आपत्ति दर्ज की जा सकती है। यह विषय स्थानीय कृषि और सहकारी संगठन के प्रबंधन से जुड़ा है, जो किसानों की उत्पादन और विपणन गतिविधियों पर प्रत्यक्ष प्रभाव डालता है। चुनाव के परिणाम से नयी नीतियाँ, संसाधन आवंटन और विकास योजनाओं में बदलाव आ सकते हैं, जिससे आम जनता को बेहतर सुविध

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।