सहवाग के बेटे आर्यवीर की दमदार पारी, 10 विकेट से जीता भारत; नेपाल को चटाई धूल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अंडर-19 एशिया कप 2026 में टीम इंडिया ने नेपाल के खिलाफ पहला मुकाबला खेला.
शुक्रवार (06 नवंबर) को अल अमेरत क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 1) पर खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने 10 विकेट से एकतरफा जीत हासिल की.
भारत को जीत दिलाने में वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने सबसे बड़ी पारी खेलकर अहम योगदान दिया. मैच पहले बैटिंग करने के बाद नेपाल 42.3 ओवर में 128 रन पर ऑलआउट हो गई.
जवाब में टीम इंडिया ने 19.1 ओवर में 129 रन बनाकर जीत अपने नाम कर ली.
आर्यवीर ने 52 गेंदों में 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 70 रन बनाए. उनका स्ट्राइक रेट 134.62 का रहा.
उनके साथ ओपनिंग पर उतरे कप्तान लक्ष्य राजेश रायचंदानी ने 63 गेंद में 7 चौकों की मदद से 53* रन स्कोर किए.
दोनों ने पहले विकेट के लिए 129 (115 गेंद) रनों की अटूट साझेदारी कर टीम को एकतरफा जीत की लाइन पार करवा दी.
Sehwag and Raichandani made the chase look rather easy as Team India cruised to a convincing win in their opening fixture 🇮🇳 #DPWorldMensU19AsiaCup2026 #INDvNEP #ACC https://t.co/jf60ipokcs
AsianCricketCouncil (@ACCMedia1) November 6, 2026
'प्लेयर ऑफ द मैच' नहीं बन सके आर्यवीर सहवाग
सबसे बड़ी पारी खेलने वाले आर्यवीर को 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब नहीं मिला.
टीम के तेज गेंदबाज ईशान सूद ने बड़ी कंजूसी के साथ गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 3 विकेट लिए. इस दौरान उन्होंने 1.80 की इकॉनमी से सिर्फ 18 रन खर्चे. ईशान ने 4 मेडन ओवर फेंके.
हालांकि अर्जुन राजपूत ने भी 3 विकेट अपनी झोली में डाले. लेकिन उन्होंने 5 ही ओवर गेंदबाजी की. पूरे 10 ओवर फेंकने के चलते 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड ईशान को दिया गया.
नेपाल की खराब बल्लेबाजी
नेपाल की तरफ से काफी खराब बल्
📡 स्रोत: ABP Live Khel