सही सलामत किडनी को ‘फेल’ बताकर मरीजों से वसूली:यूपी की कई पैथोलॉजी लैब डॉक्टरों के कहने पर गलत रिपोर्ट बना रही; कैमरे में डील
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
यूपी में डॉक्टर पैथोलॉजी रिपोर्ट में ‘बीमारी’ दिखाकर मरीजों को लूट रहे हैं। जिन मरीजों की लीवर-किडनी सामान्य है, उन्हें गंभीर इंफेक्शन बताकर एडमिट किया जा रहा है। ये पूरा खेल डॉक्टर और पैथोलॉजी के संचालकों की साठगांठ से चल रहा है। ऐसी पैथोलॉजी चलाने का इनपुट मिलने के बाद दैनिक भास्कर ने इन्वेस्टिगेशन किया।
सामने आया कि डॉक्टर बीमारी की जांच के लिए सैंपल कलेक्शन करने वाले एजेंट्स के जरिए पैथोलॉजी के संचालकों से डील कर रहे हैं। फिर मोटे कमीशन का लालच देकर लैब से ही मनचाही रिपोर्ट बनवा लेते हैं। ये पूरा खेल मरीज को ज्यादा दिन के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करने और लंबे इलाज के बहाने मोटी रकम वसूलने का है।
पड़ताल में हम लखनऊ की ऐसी 4 पैथोलॉजी तक पहुंचे। इस भास्कर पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय दीजिए- पढ़िए पूरा इन्वेस्टिगेशन… फर्जीवाड़ा करने वाली पैथोलॉजी को बेनकाब करने के लिए भास्कर के 3 रिपोर्टर ने अपने ब्लड के दो-दो सैंपल निकवाए। रिपोर्टर का पहला सैंपल शहर की बड़ी पैथोलॉजी लैब में दिया गया।
दूसरा सैंपल अलग-अलग उन लैब में दिया गया, जहां डॉक्टरों से साठगांठ करके बीमारी दिखाने वाली रिपोर्ट बनाई जा रही है। भास्कर रिपोर्टर सैंपल इकट्ठा करने वाला यानी कलेक्शन बॉय बनकर लैब संचालकों से मिला। संचालकों को कहा गया कि हर दिन 2 से 3 हजार रुपए के सैंपल दे सकते हैं। शर्त ये है कि डॉक्टर के कहने पर इनमें से कुछ रिपोर्ट में बदलाव करना होगा।
यानी सामान्य बुखार वाले पेशेंट को भी डेंगू, लीवर-किडनी के गंभीर इंफेक्शन दिखाने होंगे। इसके बदले में लैब संचालक को बिजनेस मिलेगा, जबकि डॉक्टर और कलेक्शन बॉय को फीस में बड़ा कमीशन मिलेगा। पैथोलॉजी पर टेक्नीशियन निशा से मुलाकात हुई। उसने दावा किया कि सामान्य रिपोर्ट को वह डॉक्टर के हिसाब से बदल देगी।
ये डायग्नोस्टिक सेंटर मान सिंह चलाते हैं, रिपोर्ट पर उनके साइन होंगे, लेकिन वो डॉक्टर नहीं हैं, एक फार्मासिस्ट है, जो मेडिकल स्टोर चलाते हैं। उसने बताया कि डॉक्टर तो बाहर रहते हैं, हफ्ते में एक-दो बार आ जाते हैं। मानसिंह से हमारी मुलाकात उनके मेडिकल स्टोर पर हुई। स्टिंग के दौरान कैमरे पर मान सिंह ने कहा कि सीबीसी, मलेरिया, डेंगू और टायफाइड के सैंपल में रीडिंग जैसा चाहेंगे, हो जाएगा।
रिपोर्टर - मेरे पास इंद्रानगर का एरिया है। सैंपल आपको डेली मिलेंगे, कमीशन कितना मि
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
इस खबर में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश के कुछ पैथोलॉजी लैब्स में डॉक्टरों ने मरीजों के लिए गलत रिपोर्ट बनाकर उन्हें गंभीर बीमारी का झूठा निदान कर लूट लिया है। यह विषय स्वास्थ्य व्यवस्था में धोखाधड़ी और डॉक्टरों व लैब संचालकों के बीच साजिश को उजागर करता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे रोगियों की अनावश्यक दवाइयाँ, अस्पताल में भर्ती और वित्तीय नुकसान हो रहा है। आम जनता पर इसका असर विश्वासघात, बढ़ते चिकित्सा खर्च और स्वास्थ्य सेवाओं की विश्वसनीयता में कमी के रूप में महसूस हो सकता है।