'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी.
जिसके बाद से बवाल शुरू हो गया है. खरगे के बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कांग्रेस को घेरा है. बीजेपी ने खरगे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा तक कर दी है.
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पर लिखा, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के स्वर्गीय पिताजी के प्रति कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी ने पटना में जो कहा, वह अत्यंत निंदनीय है.
इसकी जितनी कड़ी निंदा की जाए, कम है.
राजनीति की मर्यादा का भी अपमान है
उन्होंने आगे लिखा, यह पहली बार नहीं है जब प्रधानमंत्री जी या उनके परिवार के लिए ऐसी भाषा सुनने को मिली हो.
उनकी साधारण पृष्ठभूमि का मजाक उड़ाया गया, उनकी पूजनीय माताजी के लिए भी अपशब्द कहे गए. अब वही भाषा पार्टी के सबसे बड़े नेता की ज़ुबान पर आ गई है. लोकतंत्र में विरोध का पूरा हक है.
सरकार से सवाल पूछिए, उसके काम की आलोचना कीजिए लेकिन 140 करोड़ देशवासियों के जनादेश से चुने गए प्रधानमंत्री जी के स्वर्गीय पिता को बहस में घसीटना ठीक नहीं है.
यह एक परिवार का ही नहीं, राजनीति की मर्यादा का भी अपमान है.
जब तर्क कम पड़ जाते हैं, तब भाषा बिगड़ने लगती है.
कांग्रेस को इस पर सोचना चाहिए, और श्री खरगे जी को अपने शब्दों पर खेद जताना चाहिए। जनता सब देख रही है और अपना जवाब लोकतांत्रिक तरीके से जरूर देगी.
बीजेपी खरगे के बयान की कड़ी निंदा कर रही है. उनसे माफी मांगने के लिए कहा जा रहा है.
केंद्रीय मंत्री गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने सारी मर्यादाएं तार-तार कर दी हैं.
भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में खरगे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है.
<s
📡 स्रोत: ABP Live