देश

साहिबगंज सदर अस्पताल में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का निशुल्क इलाज, सस्ती दवाएं भी उपलब्ध

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
साहिबगंज सदर अस्पताल में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का निशुल्क इलाज, सस्ती दवाएं भी उपलब्ध

साहिबगंज सदर अस्पताल में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का आयुष्मान भारत योजना के तहत निशुल्क उपचार, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में सस्ते दर पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं भी उपलब्ध।

Short Headline: साहिबगंज सदर अस्पताल में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का निशुल्क इलाज, सस्ती दवाएं भी उपलब्ध

आयुष्मान भारत सोनी, साहिबगंज, आनंद

आयुष्मान भारत योजना के आठ साल पूरे साहिबगंज सदर अस्पताल में बेहतर क्रियान्वयन

मरीजों का हो रहा निशुल्क इलाज परिवारों को मिल रहा 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा

एंकर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के आठ साल पूरे हो चुके हैं। साहिबगंज जिले में भी योजना का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन हो रहा है। योजना के तहत सदर अस्पताल में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को पांच लाख तक का निशुल्क उपचार हो रहा है।

होल्ड अप साउंड रिपोर्ट

वीओ 01. साहिबगंज जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को इलाज की सुविधा मिल रही है। सदर अस्पताल में सिजेरियन के जरिए बच्चों को जन्म देने वाली महिलाओं ने बताया कि आयुष्मान कार्ड के जरिए उनका निशुल्क उपचार हुआ।

बाइट- सोनी कुमारी, लाभुक बाइट- सबीना खातून, लाभुक

वीओ 02. साहिबगंज में इन दिनों कुत्तों के काटने के मामले भी सामने आ रहे हैं। सदर अस्पताल में प्रतिदिन करीब तीन दर्जन मरीज पहुंच रहे हैं। एंटी रेबीज इंजेक्शन भी आयुष्मान योजना से जुड़ा है, जिससे पात्र लोगों को यह सुविधा मुफ्त मिल रही है। वहीं जन औषधि केन्द्र पर सस्ती और गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाईंयां भी उपलब्ध हैं।

बाइट- पीटर मुर्मू, लाभुक बाइट- जितेन्द्र आज़ाद, जन औषधि केंद्र

वीओ 03. सदर अस्पताल के आयुष्मान मित्र वसीम रज़ा खान ने बताया कि मरीज या उनके परिजन काउंटर पर आकर आयुष्मान योजना के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। जिन पात्र लाभुकों का कार्ड नहीं बना है, उनके राशन कार्ड और आधार कार्ड के जरिए आयुष्मान कार्ड बनेगा।

बाइट- वसीम रज़ा खान, आयुष्मान मित्र, सदर अस्पताल, साहिबगंज

अंतिम वीओ आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज की सुविधा से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को स्वास्थ्य पर होने वाले खर्च से राहत मिल है। साथ ही सदर अस्पताल में उपलब्ध मुफ्त दवाओं और जन औषधि केंद्र की सस्ती दवाओं से भी मरीजों के खर्च का बोझ कम हुआ है।

साहिबगंज से आनंद कुमार ओझा की रिपोर्ट।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।