खेल

साहिबगंज में युवा महोत्सव, नशा मुक्त भारत का दिया संदेश

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
साहिबगंज में युवा महोत्सव, नशा मुक्त भारत का दिया संदेश

साहिबगंज के सिदो कान्हू सभागार में जिलास्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। पेंटिंग, निबंध और पारंपरिक लोक नृत्य प्रतियोगिताओं के जरिए युवाओं ने नशा मुक्त भारत का संदेश दिया।

Short Headline: साहिबगंज में युवा महोत्सव, नशा मुक्त भारत का दिया संदेश

Location: Sahibganj, Jharkhand

एंकर युवाओं की प्रतिभा को मंच देने और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से साहिबगंज में जिलास्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। सिदो कान्हू सभागार में आयोजित इस महोत्सव में जिले के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। पेंटिंग, निबंध और लोक नृत्य जैसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं ने नशा मुक्त भारत का संदेश दिया।

होल्ड अप साउंड / वीओ

वीओ-1 साहिबगंज के सिदो कान्हू सभागार में आयोजित जिलास्तरीय युवा महोत्सव का मुख्य विषय नशा मुक्त भारत रहा। विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग और केंद्रीय पर्यटन, कला, संस्कृति, युवा एवं खेल मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के जरिए युवाओं और आम लोगों को सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करना है। खेल प्रशिक्षक योगेश यादव ने महोत्सव के उद्देश्यों की जानकारी दी।

बाइट-1 योगेश यादव, खेल प्रशिक्षक

वीओ-2 महोत्सव में जिले के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने संताली, नागपुरी और अन्य पारंपरिक लोक नृत्यों के जरिए नशा मुक्त समाज का संदेश दिया। वहीं, चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिताओं में युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।

बाइट-2 स्नेहा कुमारी, नृत्य कलाकार बाइट-3 मनीष कुमार, चित्रकला प्रतिभागी

बाइट-4 पायल प्रिय, चित्रकला प्रतिभागी

वीओ-3 युवा महोत्सव का उद्घाटन उप विकास आयुक्त सतीश चंद्र और जिला शिक्षा पदाधिकारी सह खेल पदाधिकारी नयन कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान जिला खेल पदाधिकारी नयन कुमार ने बताया कि जिले के सभी विद्यालयों में इलेक्शन लिटरेसी क्लब का गठन भी किया गया है। इसका उद्देश्य नए मतदाताओं को चुनाव प्रक्रिया और उनके लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।

बाइट-5 नयन कुमार, जिला खेल पदाधिकारी, साहिबगंज

फाइनल वीओ साहिबगंज में युवाओं को खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए भी पहल की जा रही है। जिले में फुटबॉल के लिए विशेष आवासीय प्रशिक्षण की सुविधा शुरू की गई है। इससे स्थानीय प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण और खेल प्रतियोगिताओं में आगे बढ़ने का अवसर मिलने की उम्मीद है। युवा महोत्सव के जरिए युवाओं ने कला, संस्कृति और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति अपनी भागीदारी भी प्रदर्शित की।

साहिबगंज से आनंद कुमार ओझा की रिपोर्ट।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।