विदेश

साहित्य क्रांति पत्रिका के 25 वर्ष पूरे, 60 से अधिक साहित्यकार सम्मानित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
साहित्य क्रांति पत्रिका के 25 वर्ष पूरे, 60 से अधिक साहित्यकार सम्मानित

भोपाल में साहित्य क्रांति पत्रिका के 25 वर्ष पूरे होने पर भव्य साहित्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए साहित्यकारों और रचनाकारों ने सहभागिता की। समारोह के दौरान साहित्य के क्षेत्र में रचनात्मक योगदान देने वाले विभिन्न प्रांतों के 60 से अधिक रचनाकारों को साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया।

आयोजकों ने बताया कि साहित्य क्रांति पत्रिका पिछले 25 वर्षों से लगातार साहित्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है। पत्रिका का प्रकाशन देश के साथ-साथ विदेशों में भी किया जा रहा है। कार्यक्रम में राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समारोह में साहित्यकारों ने साहित्य की वर्तमान स्थिति, रचनात्मक लेखन और साहित्यिक गतिविधियों के विस्तार को लेकर अपने विचार साझा किए।

बाइट: अनिरुद्ध सेंगर, कार्यक्रम संयोजक बाइट: ऋषि सिंगारी, साहित्यकार

बाइट: मनीष श्रीवास्तव, साहित्यकार बाइट: विनीता प्रजापति, साहित्यकार

साहित्य क्रांति पत्रिका के 25 वर्ष पूरे

60 से अधिक साहित्यकारों को मिला साहित्य सम्मान

देशभर से जुटे साहित्यकार और रचनाकार

25 वर्षों से साहित्यिक गतिविधियों को बढ़ावा दे रही पत्रिका

राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव रहे मुख्य अतिथि

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।