SAI और BFI के सहयोग से मिली बेहतर प्रदर्शन की प्रेरणा: परवीन हुड्डा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 04, नई दिल्ली: भारतीय मुक्केबाज परवीन हुड्डा ने एशियाई खेलों में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। डीडी न्यूज़ के संवाददाता नारायण सिंह से बातचीत में परवीन ने कहा कि पिछले दो साल उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, लेकिन इस मुश्किल दौर ने उन्हें मानसिक रूप से और मजबूत बनाया। उन्होंने कहा कि उन्होंने मजबूत वापसी कर एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने का संकल्प बनाए रखा।
परवीन हुड्डा ने कहा कि अब वह पहले से ज्यादा मजबूत महसूस कर रही हैं और उनकी यात्रा अच्छी रही है। उन्होंने टीम के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि SAI और भारतीय मुक्केबाजी महासंघ यानी BFI की ओर से उन्हें लगातार समर्थन मिला है। उन्होंने बताया कि उन्हें अच्छे कोच उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे उन्हें देश के लिए बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है।
बाइट: परवीन हुड्डा, भारतीय मुक्केबाज