अपराध

साइबर अपराधियों ने 2 लोगों से 2.33 लाख रुपए ठगे:ऑनलाइन डॉक्टर अपॉइंटमेंट और यूपीआई में सेंधमारी की

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 31 अगस्त 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
साइबर अपराधियों ने 2 लोगों से 2.33 लाख रुपए ठगे:ऑनलाइन डॉक्टर अपॉइंटमेंट और यूपीआई में सेंधमारी की

साइबर अपराधियों ने ऑनलाइन डॉक्टर अपॉइंटमेंट और यूपीआई में सेंधमारी कर दो लोगों के बैंक खातों से 2.33 लाख की निकासी कर ली। साइबर थाने की पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। पहली घटना फतुहा के पचरुखिया की है। पीड़ित ने 16 अगस्त को इलाज के लिए डॉक्टर के पर्चे पर दर्ज नंबर पर संपर्क किया।

कॉल फॉरवर्ड होने के बाद एक व्यक्ति ने फोन कर मरीज का विवरण मांगा। शातिर ने नंबर लगाने के नाम पर एक वेब लिंक भेजा और 5 रुपए का टोकन पेमेंट करने को कहा। लिंक पर क्लिक कर प्रक्रिया पूरी करते ही पीड़ित के खाते से चार बार में 1.07 लाख कट गए। महिला के खाते से निकले 1.26 लाख दूसरी वारदात आलमगंज थाना क्षेत्र के गुलजारबाग की है।

यहां पंजाब नेशनल बैंक की खाताधारक एक महिला के खाते से यूपीआई के जरिए पांच बार में 1.26 लाख की निकासी कर ली गई। पीड़िता का कहना है कि उनके मोबाइल पर न तो कोई संदिग्ध कॉल आया और न ही कोई ओटीपी शेयर किया गया था। अचानक पैसे कटने का मैसेज आने पर ठगी की जानकारी हुई।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।