देश

साइबर फ्रॉड से Yes Bank को हुआ 30 करोड़ का नुकसान? बैंक ने दी सफाई

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
साइबर फ्रॉड से Yes Bank को हुआ 30 करोड़ का नुकसान? बैंक ने दी सफाई

Yes Bank को साइबर फ्रॉड के कारण करीब 3.4 मिलियन डॉलर यानी लगभग 30 करोड़ रुपए का नुकसान होने की खबर सामने आई थी. लेकिन अब बैंक ने इस दावे को पूरी तरह गलत को पूरी तरह गलत बताया है.

बैंक का कहना है कि उसकी सुरक्षा व्यवस्था और सिस्टम सामान्य रूप से काम कर रहे हैं और साइबर फ्रॉड की इस कथित घटना में उसे कोई आर्थिक नुकसान नहीं हुआ है.

दरअसल, फाइनेंशियल टाइम्स ग्रुप के प्रकाशन 'द बैंकर' ने एक रिपोर्ट में दावा किया था कि सरकारी खातों से जुड़े साइबर फ्रॉड के मामले में यस बैंक को बड़ा नुकसान हुआ है.

रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना अक्टूबर 2026 के आखिरी दिनों में हुई थी.

हालांकि, यस बैंक के मुताबिक, रिपोर्ट में दी गई जानकारी सही नहीं है और इससे वास्तविक स्थिति सामने नहीं आती.

रिपोर्ट को गलत बताते हुए बैंक ने क्या कहा?

यस बैंक ने अपने बयान में कहा कि मीडिया रिपोर्ट में घटना की सही जानकारी नहीं दी गई है.

बैंक ने संबंधित मीडिया संस्थान के सामने अपनी आपत्ति भी दर्ज कराई है और रिपोर्ट को वापस लेने की मांग की है.

बैंक का कहना है कि इस तरह की गलत खबरों से उसकी छवि प्रभावित हो सकती है और ग्राहकों, निवेशकों समेत दूसरे हितधारकों के बीच बेवजह की चिंता पैदा हो सकती है.

साथ ही बैंक ने यह भी कहा कि वह बैंकिंग सुरक्षा, कामकाज की विश्वसनीयता और ग्राहकों के भरोसे को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है.

AT-1 बॉन्ड मामले में भी विवाद

यह पहली बार नहीं है जब यस बैंक ने किसी रिपोर्ट या आरोप पर सफाई दी है. इसी महीने में बैंक ने एक्सिस ट्रस्टी सर्विसेज के आरोपों को लेकर भी सफाई दी है.

यह विवाद सुप्रीम कोर्ट के 8,415 करोड़ रुपये के एडिशनल टियर-1 (AT-1) बॉन्ड को राइट-ऑफ करने के आदेश से जुड़ा है.

एक्सिस ट्रस्टी सर्विसेज ने आरोप लगाया था कि बैंक ने कोर्ट के आदेश के बाद भी बॉन्ड को दोबारा बहाल करने में देरी की.

एक्सिस ट्रस्टी सर्विसेज ने चेतावनी दी थी कि अगर बैंक को उसके पत्र के तीन दिनों के भीतर बॉन्ड बहाल करने और जरूरी कॉर्प

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

साइबर फ्रॉड के आरोप में Yes Bank पर 30 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था, पर बैंक ने इसे झूठा बताया। यह विषय बैंकिंग सुरक्षा और डिजिटल धोखाधड़ी से जुड़ा है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे बैंकिंग क्षेत्र में साइबर सुरक्षा के प्रति विश्वास प्रभावित होता है और मीडिया रिपोर्टिंग की विश्वसनीयता पर सवाल उठते हैं। आम जनता पर इसका असर दो-तरफा है: एक ओर ग्राहक अपनी जमा राशि की सुरक्षा पर भरोसा रख सकते हैं, दूसरी ओर गलत रिपोर्ट से भ्रम और अनावश्यक चिंताएँ उत्पन्न हो सकती हैं।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।