साइबर ठगों के हौसले बुलंद! 2026 में भारतीयों से लूटे 800 करोड़ रुपये
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
देश में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. डिजिटल अरेस्ट भी ठगी एक तरीका है, जिसका शिकार इन दिनों लोग काफी हो रहे हैं.
इस ठगी में ठग पुलिस, CBI और दूसरी सरकारी एजेंसियों के अधिकारी बनकर लोगों को फोन करते हैं और उन्हें गिरफ्तारी का डर दिखाकर पैसे ऐंठ लेते हैं.
साल 2026 में इसी स्कैम के चलते भारत के लोगों से करीब 800 करोड़ रुपये की ठगी हो चुकी है.
ये नुकसान तब हुआ है, जब देश में साइबर अपराध के मामलों में लगभग 50% की कमी आने की बात कही गई है.
जिसके चलते सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले में सख्त रुख अपनाया है.
SC ने व्हॉट्सएप और दूसरी डिजिटल कंपनियों से पूछा है कि वो इस तरह की ठगी रोकने के लिए क्या कदम उठा रही हैं?
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने व्हॉट्सएप और दूसरी डिजिटल कंपनियों को निर्देश दिया है कि वो डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी रोकने के लिए अपने प्रस्ताव कोर्ट और भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) के सामने रखें.
व्हॉट्सएप की ओर से कोर्ट को बताया गया कि कंपनी ने ठगी से जुड़े करीब 9,400 खातों के खिलाफ कार्रवाई की है.
कंपनी एक ऐसा सॉफ्टवेयर भी तैयार कर रही है, जो संदिग्ध खातों की पहचान कर सकेगा और यूजर्स को सतर्क करेगा.
कोर्ट ने कंपनियों से इस संबंध में उठाए गए कदमों की पूरी डिटेल देने को कहा है.
बैंक भी होंगे जिम्मेदार
सुप्रीम कोर्ट ने साइबर ठगी के मामलों में बैंकों की जिम्मेदारी पर भी सवाल उठाए हैं.
कोर्ट का कहना है कि अगर जांच में ये साबित होता है कि बैंक ने अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभाई और उसकी लापरवाही के कारण ग्राहक के साथ ठगी हुई, तो बैंक को ग्राहक के नुकसान की भरपाई करनी चाहिए.
कोर्ट ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से कहा है कि वो ऐसे नियम बनाए, जिनसे बैंकों की जिम्मेदारी तय हो सके.
कोर्ट ने ये भी सुझाव दिया कि अगर किसी बैंक खाते से अचानक बहुत बड़ी रकम का लेन-देन होता है और वो ग्राहक के पुराने लेन-देन से मेल नहीं खाता, तो बैंक को ऐसे लेन-देन की जांच करनी चाहिए.
जरूरत पड़ने पर संदिग्ध ट्रांजैक्शन को कुछ समय के लिए
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
साइबर ठगी, जहाँ ठग पुलिस, CBI व अन्य सरकारी एजेंसियों के अधिकारी बनकर फोन करते हैं और गिरफ्तारी के डर से लोगों से पैसे ऐंठ लेते हैं, आज के डिजिटल युग में एक गंभीर समस्या बन गई है। 2026 में इस स्कैम से भारतीयों से लगभग 800 करोड़ रुपये की ठगी हुई है, जो देश की आर्थिक सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि साइबर अपराध की बढ़ती परिष्कृतता से आम नागरिक कितने असुरक्षित हो रहे हैं। यदि जागरूकता और सुरक्षा उपाय नहीं बढ़े, तो और भी लोगों के खाते खतरे में पड़ सकते हैं
🎙️ जनता का संदेश का मत
साइबर ठगी से बचाव के लिये जागरूकता और सतर्कता सबसे महत्वपूर्ण है। जब कोई अज्ञात नंबर से ‘पुलिस’ या ‘CBI’ का दावा करे, तुरंत कॉल काटें और आधिकारिक नंबर पर सत्यापन करें। डिजिटल पहचान की सुरक्षा के लिये पासवर्ड बदलते रहें, दो-चरणीय प्रमाणीकरण अपनाएँ, और अनजान लिंक पर क्लिक न करें। समाज में आपसी विश्वास और सूचना साझा करने से ऐसे अपराधों को रोका जा सकता है।