मनोरंजन

'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदौरिया का छलका दर्द

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदौरिया का छलका दर्द

पॉपुलर माइथोलॉजिकल शो 'देवों के देव महादेव' में देवी पार्वती का किरदार निभाकर खूब फेमस हुईं एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया ने हाल ही में टेलीविजन इंडस्ट्री में वेतन में असमानता (पे डिस्पैरिटी) का सामना करने के बारे में बात की.

दरअसल एक पॉडकास्ट के दौरान एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्हें अपनी सैलरी बढ़ाने की बात करने के चलते हिट शो से निकाल दिया गया था.

'फीस बढ़ाने के लिए बोला तो शो से निकाला'

दरअसल 'हॉटरफ्लाई' के 'मेल फेमिनिस्ट' पॉडकास्ट के एक एपिसोड के दौरान, सोनारिका ने बताया कि जब उन्होंने अपनी फीस बढ़ाने की मांग की, तो उन्हें शो से हटा दिया गया.

शो, उसके कलाकारों या निर्माताओं का नाम लिए बिना, सोनारिका ने एक ऐसे समय को याद किया जब वह एक साल से एक टीवी शो में काम कर रही थीं. उन्होंने बताया कि समय के साथ शो की टीआरपी काफी बढ़ गई थी.

उन्होंने कहा, "जीआरपी को तो छोड़ ही दीजिए, टीआरपी इतनी अच्छी थी कि चैनल ने हमें एक पार्टी दी. ऐसे में आप तारीफ या सैलरी बढ़ने (इंक्रीमेंट) की उम्मीद तो करेंगे ही.

लेकिन जब मैंने ऐसा कहा, तो उन्होंने मुझसे पूछा, 'नहीं, आप किस बेस पर फीस बढ़ाने की मांग रही हैं?'

सोनारिका ने आगे कहा, "ज्यादा पैसे मांगने की वजह से मुझे शो से निकाल दिया गया और मेरी जगह किसी और को ले लिया गया.

मुझे तो पता भी नहीं चला कि मेरी जगह किसी और को लाया जा रहा है.

जब शो की TRP बहुत अच्छी होती थी, तो वह मेल-को-एक्टर शो छोड़ने की धमकी देता था, जिसके बाद वे उसकी सैलरी तीन गुना कर देते थे, लेकिन उन्होंने मेरी सैलरी एक बार भी नहीं बढ़ाई."

टॉलीवुड और कॉलीवुड में भी है फीस को लेकर भेदभाव

सोनारिका, ने 'जादूगाडू', 'स्पीडुन्नोडु' और 'ईदो रकम आडो रकम' जैसी तेलुगु फिल्मों के साथ-साथ तमिल फिल्म 'इंद्रजीत' में भी काम किया है.

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि टॉलीवुड और कॉलीवुड में भी वेतन में काफी असमानता है.

उन्होंने कहा कि मेल एक्टर्स - यहां तक कि नए कलाकारों को भी बहुत मोटी रकम दी जाती है, क्योंकि दर्शक उन्हें अपना 'हीरो' मानते हैं.

वहीं, हिंदी टेलीविजन इंडस्ट्री में कई सालों का एक्सपीरियंस रखने वाले कलाकारों को बहुत कम पैसे मिलते हैं. उन्होंने फिल्मों को 'हीरो-सेंटर्ड' मीडियम भी बताया.

<bl

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।