खेल

सैंडपेपरगेट विवाद में कूदे डिविलियर्स, उस्मान ख्वाजा को बताया सबसे बड़ा 'गद्दार'

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सैंडपेपरगेट विवाद में कूदे डिविलियर्स, उस्मान ख्वाजा को बताया सबसे बड़ा 'गद्दार'

सैंडपेपरगेट बॉल टेम्परिंग मामले में दक्षिण अफ्रीका पूर्व कप्तान कूद पड़ा है. अफ्रीकी टीम के पूर्व कप्तान फैनी डिविलियर्स ने उस्मान ख्वाजा को गद्दार बताया है.

दरअसल सैंडपेपरगेट कांड दोबारा चर्चा में तभी आया जब उस्मान ख्वाजा की ऑटोबायोग्राफी प्रकाशित हुई थी.

उसमें उन्होंने दावा किया कि 2018 के मैच में ऑस्ट्रेलियाई ड्रेसिंग रूम में हर कोई जानता था कि मैदान पर बॉल टेम्परिंग चल रही है.

इस विवाद में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ही 2 गुटों में बंटे हुए हैं.

एक तरफ डेविड वॉर्नर और कैमरून बैंक्रॉफ्ट खुलेआम उस्मान ख्वाजा के समर्थन में आ चुके हैं.

याद दिला दें कि बॉल टेम्परिंग मामले में डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ को एक साल और बैंक्रॉफ्ट को 9 महीने के लिए सस्पेंड किया गया था.

वॉर्नर और बैंक्रॉफ्ट के बयानों के बीच पैट कमिंस ने ख्वाजा के स्टेटमेंट को झूठा करार दिया था, जिसके बाद मामला और अधिक गरमा गया है.

उस्मान ख्वाजा सबसे बड़ा गद्दार

एक दक्षिण अफ्रीकी रेडियो चैनल के अनुसार फैनी डिविलियर्स ने कहा, "मैं सबके सामने यह कहना चाहता हूं कि मैंने शायद अपने जीवनकाल में उस्मान ख्वाजा से बड़ा गद्दार नहीं देखा है.

उन्होंने आचार संहिता के हर एक नियम को तोड़ा है. उसने अपने साथी खिलाड़ियों के साथ गद्दारी की है."

पैट कमिंस, उस्मान ख्वाजा द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज कर चुके हैं.

खासतौर ओर कैमरून बैंक्रॉफ्ट का 4000 शब्दों का स्टेटमेंट सामने आने के बाद कमिंस पर कप्तानी से इस्तीफा देने का दबाव बढ़ रहा है. दूसरी ओर डैरेन लेहमान भी आलोचकों के निशाने पर हैं.

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को बदनाम किया

फैनी डिविलियर्स ने आगे यह भी कहा कि सैंडपेपरगेट बॉल टेम्परिंग कांड ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट पर दाग की तरह है, जो सदा उसके साथ रहेगा.

डिविलियर्स ने कहा कि ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए थी, लेकिन जिन्होंने भी गलत किया उससे निपटा जा चुका है.

मगर डिविलियर्स के अनुसार उस्मान ख्वाजा ने इस मामले को दोबारा उठाकर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को बदनामी की तरफ धकेला है.

<p style="text-

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

सैंडपेपरगेट कांड, 2018 में ऑस्ट्रेलिया के मैच में बॉल टेम्परिंग के आरोप पर आधारित, अब फिर से धूम मचा रहा है। पूर्व दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फैनी डिविलियर्स ने उस्मान ख्वाजा को ‘गद्दार’ कहा, जिससे क्रिकेट जगत में नई बहसें उभर रही हैं। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह खेल की प्रतिष्ठा और न्याय व्यवस्था पर सवाल उठाती है, तथा खिलाड़ियों के बीच विश्वास को प्रभावित कर सकती है। आम जनता पर इसका असर मनोबल और खेल के प्रति विश्वास पर पड़ेगा, साथ ही खेल प्रशंसकों में विवाद और चर्चा को बढ़ावा देगा।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।