साइंस सेंटर और चाय बागान का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
29 अक्तूबर 2026, चम्पावत: चम्पावत जिले में विज्ञान शिक्षा और पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए निर्माणाधीन साइंस सेंटर और चाय बागान का जिलाधिकारी मनीष कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, संसाधनों की उपलब्धता और कार्य पूरा करने की समयसीमा की समीक्षा की।
लगभग 55 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से बन रहे साइंस सेंटर के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि साइंस सेंटर के माध्यम से चम्पावत सहित कुमाऊं और प्रदेश के बच्चों को विज्ञान सीखने और वैज्ञानिक विषयों को बेहतर ढंग से समझने के अवसर मिलेंगे। इससे विद्यार्थियों में वैज्ञानिक जिज्ञासा और प्रयोग-आधारित शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि साहसिक खेल और पर्यटन सुविधाओं का विकास भी जिले में पर्यटन गतिविधियों के विस्तार में सहायक होगा।
(