देश

सक्ती के जेठा में ग्रामीण विकास योजनाओं की सौगात, दो लाख प्रधानमंत्री आवासों का गृहप्रवेश

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 16 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
सक्ती के जेठा में ग्रामीण विकास योजनाओं की सौगात, दो लाख प्रधानमंत्री आवासों का गृहप्रवेश

केंद्रीय ग्रामीण विकास तथा कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सक्ती जिले के ग्राम जेठा में ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ किया।। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दो लाख आवासों के गृहप्रवेश, पंचायत पदाधिकारियों के सम्मान और लखपति दीदी सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर एक सौ इक्कीस करोड़ रुपये से अधिक की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने सक्ती जिले में कृषि विज्ञान केंद्र और न्याय आवास की स्वीकृति सहित कई घोषणाएं भी कीं।

श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ तेजी से विकास कर रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में अट्ठारह लाख से अधिक आवासों की स्वीकृति दी गई है और आज दो लाख आवासों का गृहप्रवेश कराया गया।

वहीं, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आज प्रदेश को तीन लाख पैंसठ हजार से अधिक प्रधानमंत्री आवासों की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सल मुक्त हुए बस्तर क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास के लिए चल रहे सर्वे की समय-सीमा बढ़ाकर इकतीस अक्टूबर कर दी गई है।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सहित अन्य जनप्रतिनिधि और आम नागरिक मौजूद थे।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

सक़्ती जिले के ग्राम जेठा में केंद्रीय ग्रामीण विकास तथा कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ग्रामीण विकास योजनाओं के शुभारंभ के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दो लाख आवासों के गृहप्रवेश का आयोजन किया। यह कदम ग्रामीण बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के साथ-साथ आवासीय सुरक्षा और सामाजिक समावेशन को बढ़ावा देता है। ऐसी पहल से ग्रामीण इलाकों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा और लोगों की जीवनशैली में स्थिरता आएगी। इसके परिणामस्वरूप गरीबी घटेगी और

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।