अपराध

6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:सीतापुर पुलिस ने 12 घंटे में मुठभेड़ के बाद पकड़ा, पैर में गोली लगने से घायल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:सीतापुर पुलिस ने 12 घंटे में मुठभेड़ के बाद पकड़ा, पैर में गोली लगने से घायल

सीतापुर के थानगांव थाना क्षेत्र में सोमवार शाम छह वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के करीब 12 घंटे के भीतर मंगलवार सुबह करीब 6 बजे पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अवधराम उर्फ भोले शंकर पुत्र बुद्धा निवासी सद्दुपुर महरिया, थाना सदरपुर के रूप में हुई है।

पुलिस की गोली से घायल हुए आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से 12 बोर का तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस समेत 350 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार 21 सितंबर को थानगांव क्षेत्र में छह वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई थी।

मामले में थानगांव थाने पर मुकदमा संख्या 182/26 के तहत धारा 96/65(2) बीएनएस और 5M/6 पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया था। घटना के बाद एसपी अंकुर अग्रवाल ने आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में एएसपी दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण और सीओ महमूदाबाद कपूर कुमार के नेतृत्व में थानगांव पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी।

22 सितंबर की सुबह पुलिस टीम ने ग्राम बेर्रा के पास आरोपी को घेर लिया। पुलिस का दावा है कि इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल अवस्था में आरोपी युवक को सीएचसी रेउसा में भर्ती कराया गया है,जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मौके से एक अवैध 12 बोर तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और 350 रुपये नकद बरामद किए हैं।

मुठभेड़ के संबंध में पुलिस की ओर से अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम के कार्य की सराहना करते हुए 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थानगांव विमल गौतम समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।