साल में 4 बार फ्री में चेक कर सकेंगे अपना CIBIL स्कोर, जानें तरीका
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
क्या आप जानते हैं कि आप हर साल अपनी क्रेडिट रिपोर्ट चार बार मुफ्त में चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको कोई पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है.
RBI के नियम के मुताबिक, देश के चारों क्रेडिट ब्यूरो साल में एक बार फ्री रिपोर्ट देते हैं.
इससे आप पता लगा सकते हैं कि आपका कितना लोन चल रहा है, EMI समय पर जमा हो रही है या नहीं और आपके नाम पर कोई ऐसा लोन तो नहीं है जिसके बारे में आपको पता ही न हो.
इस खबर को 10 प्वाइंट्स में समझें-
- CIBIL स्कोर एक नंबर होता है, जो 300 से 900 के बीच रहता है.
इससे बैंक को अंदाजा लगता है कि आप लोन की EMI और क्रेडिट कार्ड का बिल समय पर भरते हैं या नहीं.
आपका स्कोर जितना अच्छा होगा, बैंक के लिए आपको लोन देना उतना ही आसान हो सकता है.
2.
भारत में चार क्रेडिट ब्यूरो हैं, जिनके नाम ट्रांस युनियन CIBIL,एक्सपेरियन,इक्युफेक्स और CRIF हाई मार्क हैं.
RBI के नियम के मुताबिक, ये चारों कंपनियां हर साल एक-एक फ्री क्रेडिट रिपोर्ट देती हैं. यानी आप साल में चार बार बिना पैसे दिए अपनी रिपोर्ट चेक कर सकते हैं.
3.
आपका CIBIL स्कोर कई बातों से मिलकर बनता है.
जैसे आपने पहले लोन की EMI समय पर भरी है या नहीं, क्रेडिट कार्ड का बिल जमा किया है या नहीं और आपके ऊपर पहले से कितना कर्ज है.
हाल में आपने कितनी बार लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई किया है, इसका असर भी स्कोर पर पड़ सकता है.
4.
जब भी आप बैंक से पर्सनल लोन, घर खरीदने के लिए लोन या गाड़ी के लिए लोन मांगते हैं, तो बैंक आपका CIBIL स्कोर चेक कर सकता है. क्रेडिट कार्ड देने से पहले भी बैंक इसे देखते हैं.
हालांकि, लोन देने का फैसला सिर्फ इसी नंबर के आधार पर नहीं होता.
- अपना फ्री CIBIL Score चेक करने के लिए सबसे पहले वेबसाइट पर जाएं. अगर आपका अकाउंट पहले से बना हुआ है तो लॉग इन करें.
नया अकाउंट बनाने के लिए अपना ईमेल, मोबाइल नंबर और मांगी गई जानकारी भरें.
6.
RBI ने बैंकों और लोन देने वाली कंपनियों को निर्देश दिया
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
साल में चार बार मुफ्त में CIBIL स्कोर चेक करने का नया प्रावधान RBI के नियमों के तहत लागू हुआ है। यह सुविधा उपभोक्ताओं को अपनी क्रेडिट रिपोर्ट बिना किसी शुल्क के देखने देती है, जिससे वे अपने ऋण की स्थिति और क्रेडिट इतिहास को आसानी से ट्रैक कर सकते हैं। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे लोग अपनी वित्तीय स्थिति का सही आकलन कर सकते हैं और अनधिकृत या छिपे हुए ऋणों को पहचान कर समय पर कार्रवाई कर सकते हैं। आम जनता पर इसका असर यह है कि वे अपने क्रेडिट स्कोर को बेहतर बना सकते हैं, ऋण लेने में सूचित