खेल

7 साल बाद भारत ने न्यूजीलैंड में जीती सीरीज, पांचवें वनडे में गेंदबाजों ने दिलाई करिश्माई जीत

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
7 साल बाद भारत ने न्यूजीलैंड में जीती सीरीज, पांचवें वनडे में गेंदबाजों ने दिलाई करिश्माई जीत

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें वनडे में भारत ने हारी हुई बाजी जीत ली है.

माउंट माउंगानुई के बे ओवल में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले खेलने उतरी टीम इंडिया महज 209 रन ही बना सकी थी. जवाब में एक समय न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट पर 82 रन था.

ऐसा लग रहा था कि कीवी टीम आसानी से यह मैच जीत लेगी और सीरीज 2-2 से बराबर हो जाएगी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने बाजी पलट दी. कीवी टीम 187 रनों पर ढेर हो गई. भारत ने 22 रनों से पांचवां वनडे जीता.

इसके साथ ही पांच मैचों की सीरीज 3-1 से टीम इंडिया के नाम हुई.

न्यूजीलैंड में भारत ने सात साल बाद वनडे सीरीज जीती है.

इससे पहले आखिरी बार टीम इंडिया ने 2018-19 में न्यूजीलैंड में पांच मैचों की वनडे सीरीज 4-1 से जीती थी. कीवी टीम भी अपने घर पर सात साल बाद वनडे सीरीज हारी है. भारत की इस जीत के हीरो रहे अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज.

अर्शदीप ने 3 और सिराज ने 2 विकेट चटकाए. अर्शदीप ने अकेले ही न्यूजीलैंड का टॉप ऑर्डर ध्वस्त किया. उन्होंने विल यंग (22 रन), क्रिस्टियन (16 रन) और निक केली (24 रन) को आउट किया.

वहीं सिराज ने फिन एलन (01) और टिम सीफर्ट (14 रन) को पवेलियन भेजा.

🚨 HISTORY BY CAPTAIN SHREYAS IYER 🔥 - India has successfully defended the lowest score ever against New Zealand in New Zealand in ODIs 🥶 https://t.co/gPGUx07zSn

Johns. (@CricCrazyJohns) November 15, 2026

210 रनों के मामूली से लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. 26 के कुल स्कोर पर उसका पहला विकेट गिरा. टिम सीफर्ट 21 गेंद में दो चौकों की मदद से 14 रन बनाकर आउट हुए.

इसके बाद विल यंग और निक केली ने 38 रनों की साझेदारी की. यंग 42 गेंद में 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उन्होंने तीन चौके लगाए. वहीं केली 45 गेंद में दो चौकों की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए.

एक

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज जीतकर अपनी विश्वसनीयता को फिर से साबित किया। यह मैच भारत के लिए एक ऐतिहासिक मोड़ है क्योंकि उन्होंने टॉस हारकर कम स्कोर से शुरुआत की थी। न्यूजीलैंड की बढ़त देखते हुए भी भारतीय गेंदबाजों ने निर्णायक प्रदर्शन कर मैच का रुख बदल दिया। यह जीत भारतीय टीम के आत्मविश्वास को बढ़ाती है और विश्व क्रिकेट में भारत की स्थिति को मजबूत करती है। आम जनता के लिए यह एक प्रेरणादायक कहानी है, जो राष्ट्रीय गर्व और टीम भावना को बढ़ावा देती है।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।