4 साल बाद हवाई सफर पर सबसे बड़ी मार, टिकट और होगा महंगा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
इस साल नवंबर में हवाई सफर करने वालों को कम फ्लाइट्स और महंगे टिकटों का सामना करना पड़ सकता है.
बढ़ते ईंधन खर्च और यात्रियों की घटती संख्या के चलते भारतीय एयरलाइंस ने अपनी फ्लाइट्स कम कर दी हैं.
पिछले चार साल में पहली बार ऐसा हुआ है, जब नवंबर के लिए कंपनियों ने पिछले साल के मुकाबले कम सीटें और फ्लाइट्स रखी हैं. इसका असर यात्रियों की जेब और ट्रैवल प्लान दोनों पर पड़ सकता है.
इस खबर को 10 प्वाइंट्स में समझें-
1.सबसे ज्यादा कटौती स्पाईस जेट ने की है. एयरलाइन ने अपनी सीटों की संख्या करीब 29 फीसदी घटा दी है.
वहीं एयर इंडिया की क्षमता में 13 फीसदी की कमी आई है. IndiGo ने 1.3 फीसदी और एयर इंडिया एक्सपरेस ने 1.1 फीसदी सीटें कम की हैं.
2.
एविएशन डेटा कंपनी OAG के मुताबिक, नवंबर 2026 में भारत से उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स में करीब 2.106 करोड़ सीटें रखी गई हैं. यह संख्या पिछले साल नवंबर के मुकाबले 3.7 फीसदी कम है.
वहीं, फ्लाइट्स की कुल संख्या भी 6.2 फीसदी घटकर 1,12,267 रह गई है.
- फ्लाइट्स कम होने की एक बड़ी वजह हवाई ईंधन यानी ATF का महंगा होना है.
दिल्ली में 1 नवंबर को ATF की कीमत बढ़कर 138.50 रुपये प्रति लीटर हो गई थी. एयरलाइंस के कुल खर्च का करीब 40 फीसदी हिस्सा इसी ईंधन पर जाता है.
4.
दूसरी तरफ आकासा एयर ने बाकी एयरलाइंस से अलग कदम उठाया है. कंपनी ने अपनी फ्लाइट्स में सीटों की संख्या करीब 32 फीसदी बढ़ाई है. इसकी वजह एयरलाइन के बेड़े में विमानों की संख्या बढ़कर 45 होना है.
5.
रेटिंग एजेंसी ICRA के मुताबिक, अप्रैल से सितंबर के बीच घरेलू एयरलाइंस ने 7.86 करोड़ यात्रियों को सफर कराया. यह पिछले साल की इसी अवधि से 1.9 फीसदी कम है. महंगे टिकट और बढ़ते खर्च को इसकी वजह माना गया है.
- ईंधन महंगा होने से एयरलाइंस का खर्च बढ़ रहा है.
इसके साथ रुपये की कमजोर होती कीमत और पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव का असर भी कंपनियों पर पड़ रहा है. इन वजहों स
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
इस खबर में बताया गया है कि 4 साल के बाद भारतीय एयरलाइंस को हवाई यात्रा में सबसे बड़ी मार का सामना करना पड़ रहा है, जिससे टिकट महंगे हो सकते हैं और उड़ानों की संख्या घट सकती है। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सीधे यात्रियों के ट्रैवल अनुभव और खर्चों को प्रभावित करता है। बढ़ते ईंधन खर्च और कम यात्रियों की वजह से एयरलाइंस ने अपनी उड़ानें घटाई हैं, जिससे यात्रियों को कम विकल्प और अधिक लागत का सामना करना पड़ेगा। आम जनता पर इसका असर यह होगा कि छुट्टियों और व्यापारिक यात्राओं के लिए बजट और योजनाएँ बद