खेल

2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 27 अक्टूबर (मंगलवार) से केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेला जाएगा.

यह निर्णायक मैच होगा, जिसमें जीत हासिल करने वाली टीम सीरीज पर कब्जा करेगी. लिहाजा दोनों ही टीमें जीत अपने नाम करना चाहेंगी. मेजबान अफ्रीका ने मैच से पहले बड़ा प्लान बनाया.

टीम ने मुकाबले के लिए प्लेइंग 11 जारी कर दी है, जिसमें 2 साल बाद खूंखार तेज गेंदबाज की वापसी नजर आई.

प्रोटियाज की इलेवन में 26 वर्षीय तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी का नाम दिखाई दिया, जिन्हें एनरिक नॉर्किया की जगह मौका मिला.

ग्केबेर्हा में खेले गए दूसरे टेस्ट के दौरान नॉर्किया को ग्रोइन इंजरी हुई थी.

बता दें कि पिछले मैच की प्लेइंग 11 से इस मैच में अफ्रीका में सिर्फ एक ही बदलाव तेज गेंदबाज के रूप में हुआ है.

2 साल बाद हुई गेराल्ड कोएत्जी की वापसी

कोएत्जी ने अफ्रीका के लिए अपना पिछला टेस्ट नवंबर 2024 में श्रीलंका के खिलाफ डरबन में खेला था, जिसमें उन्होंने 4 विकेट लिए थे. वह अफ्रीका के लिए मुख्यत: व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलते हैं.

अब कोएत्जी ने सिर्फ 4 टेस्ट खेले हैं.

इन मैचों की 8 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 23.57 की औसत से 14 विकेट चटकाए हैं, जिसमें मैच बेस्ट फिगर 6/78 का रहा. अब देखना दिलचस्प होगा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह कैसा परफॉर्म करते हैं.

Gerald Coetzee will make his Test return after a two-year absence as South Africa continue their high-pace approach against Australia. https://t.co/84vTkqBDfl

cricket.com.au (@cricketcomau) October 26, 2026

तीसरे टेस्ट के लिए अफ्रीका की प्लेइंग 11

एडेन मार्करम, मार्केस एकरमैन, डेविड बेडिंगहैम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, रय

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।