'सलमान खान की गुलामी करने वालों को बुलाया जाता है', सुनील पाल ने खोली बिग-बॉस की पोल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कॉमेडियन सुनील पाल ने हाल ही में सलमान खान और बिग बॉस को लेकर खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने तीन फेमस खान में सलमान को छोड़कर बाकी दो की तारीफ की.
इस पर उनसे सलमान खान से शिकायत पर सवाल किया गया, तो उन्होंने शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स को चुने जाने के तरीके को सलमान खान से जुड़ा बताया.
सुनील ने यहां तक दावा किया कि जब बिग बॉस 20 में जाने को लेकर उनके नाम की चर्चा हो रही थी, तब सलमान खान ने ही उनका पत्ता कटवाया.
इतना ही नहीं, उन्होंने भविष्य में इस शो का हिस्सा नहीं बनने का भी ऐलान कर दिया.
सलमान खान पर क्यों भड़के सुनील पाल?
सुनील पाल ने एबीपी न्यूज़ की पत्रकार रोमाना इसार खान के साथ बातचीत में कहा, 'अगर आप अभी सोशल मीडिया पर जाएंगे तो आपको पता चलेगा कि बिग बॉस शुरु होने से पहले 500 से ज्यादा पपराजी ने ये एलान कर दिया था कि इस बार सुनील पाल बिग बॉस में जा रहे हैं, बिग-बॉस 20 में.
फिर पता चला भाईजान जो हैं, सलमान खान 15 दिन की एंकरिंग का 300 करोड़ लेने वाले हैं. पूरा बजट आपने खा लिया. फिर अब बिग बॉस वाले कह रहे हैं कि सर अब हम क्या करेंगे. '
सुनील पाल बोले, 'सलमान अपने लोगों को बुलाते हैं'
इसके बाद उन्होंने मजाकिया अंदाज में सलमान खान की नकल उतारते हुए रोबोटिक आवाज में कहा, 'टेंशन मत लो, मैं तुम्हें पार्टिसिपेंट दूंगा.' उन्होंने कहा, 'सालभर जो उनकी गुलामी करते हैं, जो सर-सर, भाईजान करते उनके पीछे घूमते हैं, जो इनके फार्म हाउस पर रहते हैं.
उन लोगों को प्रेजेंट कर देते हैं. बड़ा अच्छा सिंगर है. कौन? क्यू टी इसको रख लो. ये मनोज तिवारी की बेटी है. बहुत टैलेंटेड है. क्या करती है सर? बहुत बड़ी सिंगर है. वायरल सिंगर है. अपने लोगों को लाते हैं.'
<iframe title="THE JOURNEY WITH ROMANA: Big Boss से Salman khan ने सुनील pal का पत्ता क्यों katwaya ?
जानिए" src="https://www.youtube.com/embed/CtEK4v4JaaY" width="356" height="634" frameborder="0" allowfullscreen="allowfullscre
📡 स्रोत: ABP Live Film