सलमान खान ने पुणे में शुरू की 'मॉन्स्टर' की शूटिंग, नयनतारा नहीं, ये एक्ट्रेस दे रही हैं साथ
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान जल्द ही फिल्म 'मातृभूमि' में नजर आएंगे. ये फिल्म अगले महीने रिलीज होने वाली है. इसी बीच सलमान अपनी एक अन्य फिल्म 'मॉन्स्टर' को लेकर भी चर्चा में हैं.
अब उन्होंने अपनी इस अपकमिंग फिल्म की शूटिंग पुणे में शुरू की है. फिल्म में उनके साथ अहम रोल में साउथ एक्ट्रेस नयनतारा नजर आएंगी. हालांकि वो पुणे शेड्यूल का हिस्सा नहीं हैं.
बल्कि एक दूसरी एक्ट्रेस पुणे में उनके साथ शूटिंग कर रही हैं.
सलमान ने पुणे में शुरू की 'मॉन्स्टर' की शूटिंग
पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान ने पुणे में मॉन्स्टर के 10 दिनों के शूटिंग शेड्यूल की शुरुआत 15 नवंबर से कर दी है.
रिपोर्ट में बताया गया है कि जिन हिस्सों की शूटिंग पुणे में शुरू की गई है वो काफी अहम और ड्रामेटिक हैं.
सलमान के साथ शूट कर रहीं सीमा बिस्वास
एक सूत्र ने जानकारी देते हुए बताया कि सलमान खान के साथ पुणे में एक्ट्रेस सीमा बिस्वास भी शूटिंग कर रही हैं. सूत्र ने कहा, 'सीमा बिस्वास और सलमान खान पुणे शेड्यूल का हिस्सा हैं.
मेर्कस ड्रामेटिक और इंटेंस सीन फिल्मा रहे हैं. ये एक अहम फेज है. पुणे में अगले दस दिनों तक शूटिंग जारी रहने की उम्मीद है.'
सलमान के बर्थडे पर आ सकता है मॉन्स्टर का टीजर
रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया है कि मॉन्स्टर के मेकर्स का प्लान है कि सलमान खान के जन्मदिन 27 दिसंबर तक फिल्म को लेकर बड़ी झलक फैंस के लिए पेश की जा सके.
सलमान के 61वें बर्थडे पर मेकर्स फैंस को बड़ा सरप्राइज देना चाहते हैं. माना जा रहा है कि दिसंबर तक इसका टीजर रिलीज किया जा सकता है.
मॉन्स्टर' के बारे में
बता दें कि मॉन्स्टर का डायरेक्शन मशहूर साउथ डायरेक्टर वामशी पैदिपल्ली कर रहे हैं. वहीं इसके प्रोड्यूसर दिल राजू हैं. फिल्म का निर्माण 'श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स' बैनर तले किया जा रहा है.
वहीं को-प्रोड्यूसर्स में शिरीष, कुलदी
📡 स्रोत: ABP Live Film
💡 पृष्ठभूमि (Background)
सलमान खान ने अपनी नई फिल्म "मॉन्स्टर" की शूटिंग पुणे में शुरू की है, जिसमें दक्षिण भारतीय अभिनेत्री नयनतारा का प्रमुख भूमिका है, पर वह पुणे शेड्यूल पर नहीं हैं। इसके बजाय, दूसरी अभिनेत्री पुणे में उनके साथ शूटिंग कर रही हैं। यह विषय फिल्म उद्योग की नई परियोजनाओं और क्रॉस-भाषाई सहयोग पर प्रकाश डालता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि सलमान खान की फिल्मों का भारतीय सिनेमाई परिदृश्य पर गहरा प्रभाव है और नई फिल्म का प्रीमियर आने वाला है। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक हो सकता है, क्योंकि नई फिल्म से रोजगा