अपराध

सालासर बालाजी धाम में शरद पूर्णिमा लक्खी मेले पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सालासर बालाजी धाम में शरद पूर्णिमा लक्खी मेले पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

चूरू, 26 अक्टूबर। राजस्थान के चूरू जिले के सालासर स्थित प्रसिद्ध बालाजी धाम में सोमवार को शरद पूर्णिमा के अवसर पर लक्खी मेला आयोजित हुआ। मेले में देशभर के विभिन्न हिस्सों के साथ ही पहाड़ी प्रांतों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और बालाजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मेले में दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान हैं।

श्रद्धालुओं की भारी आवक के चलते सालासर के होटल और धर्मशालाएं पूरी तरह से बुक नजर आए। मेले में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 350 से अधिक पुलिसकर्मियों का जाब्ता तैनात किया गया। वहीं, यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए बाहर से आने वाले वाहनों को मंदिर क्षेत्र से करीब तीन किलोमीटर दूर ही रोककर पार्किंग की व्यवस्था की गई, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।चूरू, 26 अक्टूबर।

राजस्थान के चूरू जिले के सालासर स्थित प्रसिद्ध बालाजी धाम में सोमवार को शरद पूर्णिमा के अवसर पर लक्खी मेला आयोजित हुआ। मेले में देशभर के विभिन्न हिस्सों के साथ ही पहाड़ी प्रांतों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और बालाजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मेले में दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान हैं।

श्रद्धालुओं की भारी आवक के चलते सालासर के होटल और धर्मशालाएं पूरी तरह से बुक नजर आए। मेले में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 350 से अधिक पुलिसकर्मियों का जाब्ता तैनात किया गया। वहीं, यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए बाहर से आने वाले वाहनों को मंदिर क्षेत्र से करीब तीन किलोमीटर दूर ही रोककर पार्किंग की व्यवस्था की गई, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।