राज्य

समग्र शिक्षा और पीएम श्री योजना के तहत चल रही गतिविधियों की हुई समीक्षा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
समग्र शिक्षा और पीएम श्री योजना के तहत चल रही गतिविधियों की हुई समीक्षा

अलग-अलग कार्यक्रमों में जिला से तीन छात्रों का राष्ट्रीय स्तर पर हुआ चयन

सितंबर 29, सिरमौर (हिमाचल प्रदेश): डाइट नाहन में जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के सभी 16 शिक्षा खंडों से बीपीओ और बीओ ने हिस्सा लिया। बैठक में समग्र शिक्षा और पीएम श्री योजना के तहत स्कूलों में चल रही विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की गई। उपनिदेशक गुणवत्ता शिक्षा सीमा धीमान ने बताया कि बैठक में जिले के सभी 16 शिक्षा खंडों के बीपीओ और बीओ मौजूद रहे।

बैठक के दौरान समग्र शिक्षा और पीएम श्री योजना के तहत चल रही विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने अलग-अलग योजनाओं के तहत हो रहे कार्यों की जानकारी साझा की।बैठक में सामने आया कि कई योजनाओं में बेहतर कार्य किया जा रहा है, जबकि कुछ योजनाओं में अपेक्षित और संतोषजनक परिणाम नहीं मिल रहे हैं।

ऐसे कार्यक्रमों में सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। उन्होंने बताया कि इसके अलावा बैठक में सिरमौर के विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर भी चर्चा हुई। अलग-अलग कार्यक्रमों के तहत जिला के तीन विद्यार्थियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत भी जिला से तीन विद्यार्थियों का चयन हुआ है, जिसमें कन्या पाठशाला नाहन की दो छात्राओं का नासा में डिस्कवरर के तौर पर चयन हुआ है।

वहीं, राजगढ़ के एक छात्र ने अटल टिंकरिंग के तहत राष्ट्रीय स्तर पर चयन किया है। बैठक में अधिकारियों ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के साथ-साथ विद्यार्थियों को विभिन्न नवाचार और राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों से जोड़ने पर भी जोर दिया।

बाइट: सीमा धीमान, जिला उपनिदेशक, गुणवत्ता शिक्षा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।