सामंथा-राज के बेटे देव के लिए बुआ ने मंदिर, दरगाह और चर्च में मांगी दुआ, कहा- 'हर धर्म का करे सम्मान'
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
साउथ इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल सामंथा रुथ प्रभु और फिल्ममेकर राज निदिमोरू के घर किलकारी गूंजी हैं. दोनों 19 नवंबर को अपने पहले बच्चे के पैरेंट्स बने हैं.
सामंथा ने एक बेटे को जन्म दिया है, जिसका नाम उन्होंने देव निदिमोरू रखा है.
इस खुशखबरी के एक दिन बाद राज की बहन शीतल ने बताया कि उन्होंने बच्चे और पूरे परिवार की सलामती के लिए मुंबई के एक मंदिर, दरगाह और चर्च में जाकर प्रार्थना की.
राज निदिमोरू की बहन ने देव के लिए की प्रार्थना
शीतल ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वो हाजी अली दरगाह, सिद्धिविनायक मंदिर और सेंट माइकल चर्च में नजर आ रही हैं.
इस दौरान उनके साथ उनकी मौसी भी थीं, जिन्हें उन्होंने प्यार से नीरू पिन्नी कहकर बुलाया.
शीतल ने बताया कि वो एकादशी के दिन व्रत रखकर इन तीनों धार्मिक स्थलों पर गई थीं और उन्होंने भगवान के इस अनमोल तोहफे के लिए प्रार्थना की.
तस्वीरें शेयर करते हुए शीतल ने लिखा, 'तीन धर्म, एक प्रार्थना.
एकादशी के दिन व्रत रखते हुए मैं अपनी सबसे प्यारी और छोटी नीरू पिन्नी को साथ लेकर हाजी अली दरगाह, सिद्धिविनायक मंदिर और सेंट माइकल चर्च गई. हमने भगवान के इस अनमोल तोहफे... देव निदिमोरू के लिए प्रार्थना की.'
शीतल ने सामंथा, राज और देव के लिए लिखी खास बात
शीतल ने परिवार और नन्हे मेहमान के भविष्य को लेकर भी अपनी भावनाएं जाहिर कीं.
उन्होंने लिखा, 'जब अम्मा प्यार से उसकी नजर उतार रही थीं, तो हमारी यही इच्छा थी कि उसे देखने वाली हर नजर आशीर्वाद में बदल जाए.
देव बड़ा होकर सभी से प्यार करे, हर धर्म का सम्मान करे और उन सभी बातों से सीख ले जो हमें एक-दूसरे से जोड़ती हैं.
साथ ही, राज और सामंथा अपने बेटे के साथ जिंदगी में और भी ज्यादा प्यार, खुशी और मकसद तलाशें.'
<blockquote class="instagram-media" style="background: #FFF; border: 0; border-radius: 3px; box-shadow: 0 0 1px 0 rgba(0,0,0,0.5),0 1px 10px 0 rgba(0,0,0,0.15); margin: 1px; max-width: 540px; min-width: 326px; padding: 0; width: calc(100% - 2px);" data-ins
📡 स्रोत: ABP Live Film
💡 पृष्ठभूमि (Background)
सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरू के बेटे देव के जन्म के बाद, राज की बहन शीतल ने मुंबई के एक मंदिर, दरगाह और चर्च में जाकर परिवार की भलाई के लिए प्रार्थना की। यह कदम धार्मिक सहिष्णुता और एकता का प्रतीक है, यह दिखाता है कि अलग-अलग धर्मों के लोग एक ही उद्देश्य के लिए एक साथ आ सकते हैं। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि भारतीय समाज में विविधता के बावजूद, परस्पर सम्मान और सहयोग की भावना अभी भी प्रचलित है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि लोग अपने धर्म के प्रति अधिक सम्मान और अन्