समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिये पंजीयन आज से 10 अक्टूबर तक
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किसानों से आग्रह किया है कि निर्धारित समय में पंजीयन करा लें, जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो। उन्होंने बताया है कि किसान पंजीयन की व्यवस्था को सहज और सुगम बनाया गया है। प्रदेश में 1100 से अधिक पंजीयन केन्द्र बनाये गये हैं।
पंजीयन की निःशुल्क व्यवस्था ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत एवं तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र पर और सहकारी समितियों एवं सहकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्र पर की गई है।
पंजीयन की सशुल्क व्यवस्था एम.पी. ऑनलाईन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेन्टर कियोस्क, लोक सेवा केन्द्र और निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर की गई है। प्रति पंजीयन के लिये 50 रूपये से अधिक शुल्क नहीं लिया जाएगा। किसान पंजीयन के लिए भूमि संबंधी दस्तावेज़ एवं किसान के आधार कार्ड एवं अन्य फोटो पहचान पत्रों का समुचित परीक्षण कर उनका रिकार्ड रखा जाना अनिवार्य होगा।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
किसानों के लिए समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार और बाजरा की उपार्जन योजना के अंतर्गत पंजीयन की सुविधा 10 अक्टूबर तक उपलब्ध है। यह पहल किसानों को समय पर पंजीयन कराने के लिए है ताकि वे सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेच सकें। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि पंजीयन के बिना किसान समर्थन मूल्य से वंचित रह सकते हैं, जिससे उनकी आय पर असर पड़ेगा। पंजीयन को आसान बनाने के लिए 1100 से अधिक केंद्र स्थापित किये गये हैं, जिससे ग्रामीण इलाकों के किसान भी बिना किसी असुविधा के पंजीयन कर सकेंगे और अपनी फस