विदेश

Samastipur: AC फर्स्ट कोच और 75 लीटर विदेशी शराब... समस्तीपुर में युवती के सूटकेस से खुला राज़; GRP ने युवक को भी दबोचा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 7 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
Samastipur: AC फर्स्ट कोच और 75 लीटर विदेशी शराब... समस्तीपुर में युवती के सूटकेस से खुला राज़; GRP ने युवक को भी दबोचा

Samastipur Train Liquor Smuggling: बिहार में शराबबंदी के बीच समस्तीपुर जंक्शन पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नई दिल्ली से दरभंगा जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के AC फर्स्ट क्लास कोच में पुलिस ने शराब की बड़ी खेप पकड़ ली.

ट्रेन की H-1 बोगी की एक बर्थ के पास रखे सूटकेस की जांच हुई तो उसके अंदर करीब 75 लीटर विदेशी शराब मिली. मामले में GRP ने एक युवक और युवती को गिरफ्तार किया है.

अब जांच का फोकस इस बात पर है कि आखिर इतनी शराब AC कोच तक कैसे पहुंची और इसे किसके लिए ले जाया जा रहा था?

AC फर्स्ट क्लास में मिला शराब से भरा सूटकेस कार्रवाई समस्तीपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर खड़ी गाड़ी संख्या 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में हुई.

GRP के मुताबिक, ट्रेन के H-1 कोच की बर्थ संख्या-07 की जांच के दौरान शराब बरामद की गई.

सूटकेस से करीब 75 लीटर विदेशी शराब जब्त होने के बाद पुलिस ने मौके से एक युवक और युवती को गिरफ्तार कर लिया.

फर्स्ट AC का लग्जरी सफर, और ग्लैमरस अंदाज लेकिन जब खुला सूटकेस तो उड़ गए सब के होश.!

ये मॉडल लड़की लग रही हो गई आपको लेकिन जब इसकी हकीकत जान के आप भी हैरान हो जाएंगे। स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस (New Delhi to Jaynagar) की एसी फर्स्ट क्लास (AC 1) बोगी से एक लड़की के बैग में मिला...

pic.twitter.com/A86WqKNCE4 — मनीष मिश्रा (@Sanatnimaneesh) September 6, 2026 कौन हैं गिरफ्तार युवक-युवती?

समस्तीपुर GRP थानाध्यक्ष बीरबल कुमार के मुताबिक, गिरफ्तार युवती समस्तीपुर जिले की रहने वाली है, जबकि युवक की पहचान हरियाणा के करनाल निवासी ईशान कुमार के रूप में हुई है. दोनों से पूछताछ की जा रही है.

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसकी डिलीवरी किसे की जानी थी. किसके इशारे पर चल रहा था खेल?

AC कोच में इतनी बड़ी मात्रा में शराब मिलने के बाद पुलिस को आशंका है कि इसके पीछे किसी बड़े नेटवर्क की भूमिका हो सकती है.

रेल पुलिस अब पूछताछ के जरिए शराब के स्त्रोत और संभावित खरीदार तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.

अगर जांच में किसी संगठित तस्करी नेटवर्क का कनेक्शन सामने आता है तो कार्रवाई का दायरा और बढ़ सकता है.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।