राज्य

समस्तीपुर में रेल एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था जांची:त्योहार में जंक्शन पर भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा मजबूत रखने के निर्देश; DSP कार्यालय का उद्घाटन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
समस्तीपुर में रेल एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था जांची:त्योहार में जंक्शन पर भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा मजबूत रखने के निर्देश; DSP कार्यालय का उद्घाटन

दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ महापर्व के दौरान रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा तैयारियां बढ़ा दी हैं। इसी सिलसिले में बुधवार को रेल एसपी बिना कुमारी समस्तीपुर पहुंची। रेल डीएसपी कार्यालय का उद्घाटन किया और अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की जांच की।

एसपी ने कार्यालय परिसर में पौधे भी लगाए। इसके बाद उन्होंने जंक्शन पहुंचकर स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को त्योहारों में खास सतर्कता बरतने और यात्रियों की सुरक्षा को सबसे ऊपर रखने का निर्देश दिया। अलर्ट मोड में रहने के निर्देश निरीक्षण के दौरान रेल एसपी ने कहा कि त्योहारों के समय ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या में काफी वृद्धि होने की संभावना रहती है।

ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्टेशन परिसर में सतर्क निगरानी रखने और यात्रियों की आवाजाही को व्यवस्थित बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। भीड़ प्रबंधन पर रहेगा विशेष जोर दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ महापर्व के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने घरों को लौटते हैं।

इस कारण समस्तीपुर जंक्शन पर भी यात्रियों की आवाजाही बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए रेल एसपी ने सुरक्षा बलों को अलर्ट रहने और भीड़ प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। त्वरित कार्रवाई के निर्देश स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की गतिविधियों पर नजर रखी जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।

अधिकारियों को सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं पर गंभीरता से ध्यान देने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि के प्रति सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही यात्रियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सभी संबंधित इकाइयों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान रेल पुलिस और आरपीएफ के अधिकारियों एवं जवानों की मौजूदगी रही। अधिकारियों को त्योहारों के दौरान अतिरिक्त सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा गया। रेल पुलिस के अधिकारी रहे मौजूद इस मौके पर रेल डीएसपी आदिल बेलाल, जीआरपी इंस्पेक्टर शाहिद अनवर अंसारी, रेल थाना समस्तीपुर के थानाध्यक्ष बीरबल कुमार राय, आरपीएफ इंस्पेक्टर अविनाश क्रोशिया, जीआरपी के उपनिरीक्षक बाल मुकुंद शर्मा, आरपीएफ के सुमित कुमार, सीआईबी के दीपक कुमार तथा जीआरपी के मंसूर आलम, अनीश कुमार समेत अन्य अधिकारी और जवान मौजूद थे।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।